Google Analytics —— Meta Pixel

पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

Murder of Pregnant Woman: छत्तीसगढ़ में अपराधों के ग्राफ में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला सूरजपुर जिले के चांदनी थाना इलाके का है, जहां के महुली गांव में एक शख्स ने मामूली विवाद के बाद अपनी गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों की 3 साल पहले लव मैरिज हुई थी, जिनके बीच कल सुबह (21 दिसंबर) किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए कमलेश साकेत ने गला दबाकर अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें:- समृद्ध-सशक्त छत्तीसगढ़ बनाने हमारी सरकार कटिबद्ध, दिन-रात करेंगे काम: CM साय

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 23 साल की लीलावती खैरबार आठ माह की गर्भवती थी। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पति उससे मारपी्ट करता था। एक साल पहले भी मारपीट के दौरान चोट लगने से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। इससे पहले 18 दिसंबर को दुर्ग जिले में 6 लोगों ने गांव के ही एक युवक को सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने युवक की हत्या करके उसे बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक नाली में फेंक दिया था। मृतक के सीने और शरीर में ईंट, पत्थर से मारने के निशान थे। (Murder of Pregnant Woman)

सिगरेट पीने को लेकर हत्या

दुर्ग पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक घटना रविवार देर शाम बघेरा गांव में पप्पू किराना दुकान के पास की है। यहां सिगरेट पीने की बात को लेकर गांव के ही रहने वाले रघुनाथ मंडावी, भूपेश साहू, अविनाश उर्फ बउवा मंडावी, चंद्रकांत उर्फ चिन्टू ठाकुर, आकाश मंडावी और एक नाबालिग ने हाथ, मुक्का, डंडा से मारपीट की। इसके बाद पत्थर पटक कर 24 साल के रॉकी देशमुख की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, जिन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए 3 अलग अलग टीमें तैयार कर तलाशी शुरू की। कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार किया। (Murder of Pregnant Woman)

Back to top button
error: Content is protected !!