Google Analytics —— Meta Pixel

Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion: साय कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने लिया शपथ, 5 पहली बार बने मंत्री

Vishnudeo Sai New Cabinet Expansion: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण हो गया है। साय मंत्रिमंडल में अभी 9 विधायक मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें से 5 पहली बार मंत्री बने। इनमें टंक राम वर्मा, ओपी चौधरी, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हैं।

कैबिनेट में कुल 12 में 6 ओबीसी, 3 आदिवासी, 2 सामान्य और 1 एससी हैं। वहीं एक जगह अब भी खाली है। सीएम साय के साथ 2 डिप्टी सीएम पहले ही शपथ ले चुके थे।

आज ये बने मंत्री

बृजमोहन अग्रवाल
रामविचार नेताम
दयालदास बघेल
केदार कश्यप
लखन लाल देवांगन
श्यामबिहारी जायसवाल
ओपी चौधरी
लक्ष्मी राजवाड़े
टंकराम वर्मा

Back to top button
error: Content is protected !!