ग्रीस से आए निक दंपति ने रायपुर में देखी अटल जी की प्रदर्शनी, कहा- पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानना अच्छा अनुभव
Nick Couple in Raipur: ग्रीस से निक दंपति भारत पर्यटन के लिए आया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर की खूबसूरती सुनकर ये दंपति रायपुर भी आया, जिन्हें अटल जी और छत्तीसगढ़ पर केंद्रित प्रदर्शनी की जानकारी मिली तो वे नालंदा परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक सुरेंद्र ठाकुर से विस्तार से प्रदर्शनी की जानकारी ली। ठाकुर से उन्होंने अटल जी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य पहले मध्यप्रदेश का हिस्सा था। अटल जी को लगा कि मध्यप्रदेश काफी बड़ा राज्य है और इसे छोटा होना चाहिए, ताकि छत्तीसगढ़ का विकास अच्छे से हो।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के लिए समय सारिणी जारी, पढ़ें पूरी खबर
सुरेंद्र ठाकुर ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ ग्रीस से भी भौगोलिक क्षेत्र में ज्यादा है और ऐसे में इस राज्य के गठन से यहां के रहवासियों का बेहतर विकास हो पा रहा है। उन्होंने निक दंपति को बताया कि आप लोगों के लिए क्रिसमस बहुत शुभ दिन होता है। छत्तीसगढ़ के निर्माता अटल जी का जन्मदिन भी 25 दिसंबर को होता है। इसलिए ये दिन हमारे लिए खास हो जाता है। उन्होंने पारदर्शी शासन पर जोर दिया इसलिए उनका जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। नई पीढ़ी को उनके बारे में ज्यादा जानकारी हो, इसलिए जनसंपर्क विभाग ने यह प्रदर्शनी लगाई है। (Nick Couple in Raipur)
ग्रीस से आये नीस दंपत्ति ने देखी अटल जी की प्रदर्शनी…
– कहा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी जी के बारे में जानना बहुत अच्छा अनुभव रहा।
– राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में 31 दिसंबर तक आयोजित है प्रदर्शनी.#सुशासन_दिवस pic.twitter.com/nwqwePBbDP— Jansampark CG (@DPRChhattisgarh) December 27, 2023
उन्होंने निक दंपति को विस्तार से छत्तीसगढ़ के परिवेश के बारे में जानकारी भी दी। निक दंपति ने ठाकुर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें अनायास ही इस प्रदर्शनी की जानकारी हुई और यह छत्तीसगढ़ तथा भारत की राजनीति को जानने के लिए काफी बढ़िया काम हो गया। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 25 दिसंबर 1924 को हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी सबसे पहले 1996 में 13 दिन के लिए प्रधानमंत्री बने थे और उसके बाद 1998 में उन्होंने केंद्र में 13 महीनों की सरकार चलाई थी। 1999 में वह तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने और 2004 में एनडीए की हार तक इस पद पर बने रहे। वहीं 16 अगस्त 2018 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। (Nick Couple in Raipur)