Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस आज, नागपुर में जुटेंगे देशभर के दिग्गज

Congress Foundation Day: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया। इस दौरान सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई पार्टी नेता मौजूद रहे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि स्थापना दिवस पर हम सब मिलकर देश को एक संदेश देना चाहते हैं कि कांग्रेस पार्टी अपने विचारधारा से कभी भी नहीं झुकने वाली है और अपने विचारधारा से आगे बढ़ेगी और यही संदेश हम नागपुर से देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- मुझे पार्टी से निकाला तो कोरोना में हुए घोटाले का खुलासा कर दूंगा, BJP विधायक की चेतावनी

बता दें कि कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर आज नागपुर में मेगा रैली का आयोजन करने जा रही है। इसी के साथ ‘हम हैं तैयार’ थीम के साथ पार्टी अपने 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी। आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया, राहुल, प्रियंका गांधी, 3 मुख्यमंत्री, राज्य पार्टी प्रमुख, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस रैली में देशभर से पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंचेंगे। छत्तीसगढ़ से 25 हजार कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नागपुर में होने वाली रैली में शामिल होंगे। (Congress Foundation Day)

पूर्व CM भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम दिग्गज नेता शिरकत करेंगे। रैली में शामिल होने के लिए भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम नेता एक दिन पहले ही नागपुर पहुंच गए हैं। कार्यक्रम में शामिल होकर बघेल दिल्ली रवाना होंगे। कांग्रेस का दावा है कि रैली में 25 हजार से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए कांग्रेस के सभी विंग युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवा दल और NSUI समेत सभी संगठनों को कार्यकर्ताओं को लेकर जाने का टारगेट दिया गया था। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ से नागपुर पहुंचे हैं। (Congress Foundation Day)

कांग्रेस महाराष्ट्र यूनिट के चीफ नाना पटोले ने कहा- मेगा रैली में 2 लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने नागपुर के ऐतिहासिक महत्व का हवाला देते हुए कहा कि यह कई आंदोलनों और क्रांतियों का केंद्र रहा है। कांग्रेस ने नागपुर में अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके कारण 1947 में भारत को आजादी मिली। 28 दिसंबर 1885 यानी आज ही के दिन देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की स्थापना हुई थी। इसकी स्थापना का श्रेय ब्रिटिश अफसर एओ ह्यूम को जाता है। फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। (Congress Foundation Day)

Back to top button
error: Content is protected !!