Google Analytics —— Meta Pixel

स्थापना दिवस पर नागपुर में जुटे कांग्रेस के दिग्गज, राहुल गांधी ने कहा- INDIA और NDA के बीच विचारधारा की लड़ाई

Hain Taiyaar Hum Rally: कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर नागपुर में ‘हम हैं तैयार’ थीम पर मेगा रैली का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। लोगों को लगता है कि यह राजनीतिक लड़ाई है, जो सही है, लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा है। बहुत सारी पार्टियां NDA और INDIA गठबंधन में है, लेकिन लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है।

यह भी पढ़ें:- कतर में बंद 8 भारतीयों को बड़ी राहत, अब नहीं मिलेगी फांसी

राहुल गांधी ने कहा कि आजादी से पहले हिंदुस्तान की जनता, महिलाओं के कोई अधिकार नहीं थे। दलितों को छुआ नहीं जाता था, यह RSS कि विचारधारा है। यह हमने बदला है और वे फिर इसे वापस लाना चाहते हैं, हिंदुस्तान आजादी से पहले जहां था वे वहां उसे लौटाना चाह रहे हैं। एक तरफ युवाओं पर आक्रमण किया जा रहा है और दूसरी तरफ हिंदुस्तान के 2-3 अरबपतियों को देश का पूरा धन दिया जा रहा है। 1,50,000 युवाओं को हिंदुस्तान की सेना और वायु सेना के लिए चुन लिया गया था… मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लागू की और इन युवाओं को आर्मी और वायु सेना में नहीं आने दिया गया। (Hain Taiyaar Hum Rally)

राहुल ने कहा कि देश में White Revolution हिंदुस्तान की नारी शक्ति, हरित क्रांति देश के किसानों और IT क्रांति हमारे युवाओं की देन है। इन सबमें कांग्रेस पार्टी ने लोगों की मदद की और एक विजन दिया। लेकिन मोदी सरकार ने 10 साल में कितने लोगों को रोजगार दिया है? आज देश के करोड़ों युवाओं की शक्ति नष्ट हो रही है। रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पिछले 10 साल से भाजपा और RSS देश को तंग कर रहे हैं। अगर संघ की सरकार को नहीं रोका गया तो देश बर्बादी की ओर जाएगा और देश का लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा।  (Hain Taiyaar Hum Rally)

वहीं ‘हैं तैयार हम’ रैली में कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कहा कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही देश को एकजुट रख सकती है और गांधी परिवार ने हमेशा कांग्रेस को एकजुट रखा है… कांग्रेस पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है। यह पार्टी की व्यापकता को दर्शाता है। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलवाई और देश की उन्नति में अपने प्राणों का त्याग किया। देश के संविधान को बनाने वाले देश के संविधान की रक्षा करने का दायित्व भी उठाएंगे, ये संकल्प पार्टी के स्थापना दिवस पर हर कांग्रेस नेता ने लिया है। (Hain Taiyaar Hum Rally)

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि हम लोग पूरी तरह तैयार हैं। नागपुर में आज आई लाखों लोगों की भीड़ इस बात का संकेत है कि केंद्र सरकार के खिलाफ लोग अपना मन बना चुके हैं। हम मजबूती से चुनाव लड़ेंगे, INDIA गठबंधन NDA को हराएगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा कि ये चुनाव जीतने के जुमले हो गए हैं। हम सब भी राम के भक्त हैं लेकिन उन्होंने(भाजपा) राम के नाम को राजनीति से जोड़ दिया। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय है और लागू हो रहा है, लेकिन वे (भाजपा) हजारो-करोड़ों की मार्किटिंग करके, मीडिया के माध्यम से राम मंदिर को भुना रहे हैं। भगवान राम भी इन्हें माफ नहीं करेंगे। (Hain Taiyaar Hum Rally)

Back to top button
error: Content is protected !!