Google Analytics —— Meta Pixel

Salaar ने 7वें दिन रचा इतिहास, प्रभास की फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार

Salaar Box Office Collection Day 7 : साउथ सुपरस्टार प्रभास की एक्शन ड्रामा मूवी सालार 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। बाहुबली के बाद प्रभास की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई भी उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जितना सालार ने महज सात दिनों में ही कर दिखाया। सालार को क्रिटिक्स और दर्शकों के बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं।

ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई करने वाली सालार का तूफान बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। ऐसे में अब फिल्म के सातवें दिन के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं 7वें दिन फिल्म ने कितना कमाया। (Salaar Box Office Collection Day 7)

यह भी पढ़ें:- रायपुर में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, 7 गिरफ्तार

प्रभास और श्रुति हासन स्टारर सालार सभी की उम्मीदों पर पूरी खरी उतर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। रिलीज के पहले ही दिन सालार ने धुआंधार कमाई करते हुए 90.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार को बनाए रखा।

ऐसे में अब सातवें (Salaar Box Office Collection Day 7) यानी गुरुवार के शुरुआती आंकड़े आ चुके हैं। Sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 7वें दिन 5.28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। ये आंकड़े सही रहे तो मूवी का अब तक का कुल कलेक्शन अब 300.68 करोड़ रुपये हो गया। फाइल आंकड़ों के लिए आपको इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद की जा रही है कि फाइनल आंकड़े बेहतर हो सकते हैं।

डे वाइज देखें सालार का कलेक्शन
पहला दिन – 90.7 करोड़ रुपये
दूसरा दिन – 56.35 करोड़ रुपये
तीसरा दिन – 62.05 करोड़ रुपये
चौथा दिन – 46.3 करोड़ रुपये
पांचवा दिन – 24.9 करोड़ रुपये
छठा दिन- 15.1 करोड़ रुपये
सातवां दिन – 5.28 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)
कुल कमाई – 300.68 करोड़ रुपये (अर्ली रिपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!