Google Analytics —— Meta Pixel

डिप्टी CM अरुण साव ने भूपेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- 5 साल में हुई सड़कों की दुर्दशा

Arun Sao on Road: छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM और PWD मंत्री अरुण साव ने लोरमी दौरे के दौरान भूपेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने प्रदेश की सड़कों की दुर्दशा को लेकर साव ने कहा कि बीते 5 सालों में कांग्रेस की सरकार में विकास के कोई काम नहीं हुए। इसलिए सड़कों की भी हालत खराब है। उन्होंने कहा कि गांव और शहरों में भी मूलभूत आवश्यकताओं की कमी है। अरुण साव ने कहा कि विकास के कामों के लिए फंड की कमी नहीं होने दी जाएगी। खस्ताहाल सड़कों को लेकर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि पूर्व की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की आर्थिक हालात खराब करके रख दी है।

यह भी पढ़ें:- फेल साबित होगी राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा: डिप्टी CM अरुण साव

उन्होंने कहा कि प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है। डिप्टी CM ने कहा कि उनकी सरकार के सामने चुनौती तो है, लेकिन उसका हल निकालकर काम करेंगे। बता दें कि लोरमी से जिला मुख्यालय हो या वनांचल को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़कें, अधिकांश सड़कों की हालत बहुत खराब है। ऐसे में लोरमी से भारी बहुमत के साथ जीतकर आए अरुण साव को डिप्टी CM बनने और PWD मंत्रालय मिलने से लोगों को सड़कों की स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव के बयान से अब यहां की सड़कों की हालत सुधरने के पूरे-पूरे चांस बन गए हैं। (Arun Sao on Road)

जल जीवन मिशन का कार्य अपूर्ण: साव

डिप्टी CM बेमेतरा के कृषि उपज मंडी में साहू समाज की ओर से आयोजित युवती-युवक परिचय सम्मेलन में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बेमेतरा विधायक दिपेश साहू और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वहीं जल जीवन मिशन के खराब हालत को लेकर कहा कि पूरे प्रदेश में जल जीवन मिशन का कार्य अपूर्ण है। लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। केंद्र सरकार के कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जल जीवन मिशन के कार्य का समीक्षा करेंगे। बता दें कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की योजना है, जिसके लिए राज्य को भारी बजट दिया जाता है। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में केंद्र की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। (Arun Sao on Road)

Back to top button
error: Content is protected !!