Google Analytics —— Meta Pixel

पिकनिक के लिए जा रही बस और ट्रक के बीच भिड़ंत, हादसे में 14 लोगों की मौत, 27 घायल

Assam Road Accident: देश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला असम के गोलाघाट का है, जहां एक बस और कोयले से भरे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 27 घायल हुए हैं। गोलाघाट SP ने बताया कि एक्सीडेंट सुबह करीब 5 बजे बालीजन क्षेत्र में हुआ। हादसे के समय बस में 45 लोग सवार थे, जो सुबह 3 बजे अठखेलिया से बोगीबील पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। रेस्क्यू टीम ने घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें:- विभाग बंटवारे के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बता दें कि घायलों में से कई यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है। इधर, आंध्र प्रदेश के देवरापल्ली हाईवे पर दो कारे के आमने- सामने आने से भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग घायल हो गए। इससे पहले असम के डिब्रूगढ़ जिले में 11 सितंबर 2023 को हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि छह लोग घायल हुए थे। दरअसल, शिवसागर जिले से आए कुछ लोग डिब्रूगढ़ के शांतिपाड़ा में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस शिवसागर जा रहे थे। तभी लेटेकाटा में उनकी कार एक ट्रक से जा टकर गई। ट्रक से टकराते ही कार पलट गई थी और उसके परखच्चे उड़ गए थे। (Assam Road Accident)

भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। (Assam Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!