विभाग बंटवारे के बाद साय कैबिनेट की पहली बैठक आज, इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Sai Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभाग बंटवारे के बाद आज (3 जनवरी) दोपहर 3 बजे साय कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें सभी विभागों के मंत्री शामिल होंगे। इस कैबिनेट बैठक में सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। बैठक में सरकार PSC घोटाले की जांच CBI से करवाने के मामले में फैसला ले सकती है। धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ने का भी फैसला हो सकता है। कुछ नई योजनाओं का ऐलान भी संभव माना जा रहा है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के आम लोगों को अयोध्या दर्शन करने का चुनावी वादा किया था इसे लेकर भी बैठक में विचार विमर्श हो सकता है।

इस बैठक में राजिम पुन्नी मेले को फिर कुंभ का दर्जा मिल सकता है। मोदी की गारंटी और मिशन 100 दिन में पूरे होने वाले वादों को लेकर अहम फैसले होंगे। साय कैबिनेट की बैठक में CGPSC गड़बड़ी की जांच, धान खरीदी का समय बढ़ाना और रामलला दर्शन योजना जैसे अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बैठक में CGPSC में हुई गड़बड़ी को लेकर चर्चा होगी। साथ ही इसकी जांच किससे करानी है इस पर भी फैसला होगा। धान खरीदी की भी समीक्षा होगी। इसमें धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाने को लेकर भी फैसला हो सकता है। राजिम पुन्‍नी मेला को फिर से ‘कुंभ’ का नाम देने पर भी विचार हो सकता है। (Sai Cabinet Meeting)

इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

बता दें कि राजिम कुंभ को फिर से शुरू करने के लिए सरकार मंत्रिमंडल में फैसला लेकर अध्यादेश ला सकती है। रामलला के दर्शन को लेकर भी फैसला हो सकता है। इसके अलावा भाजपा ने मोदी की गारंटी के तौर पर प्रदेशवासियों को रामलला के दर्शन कराने अयोध्या ले जाने का वादा किया था। कैबिनेट की बैठक में CM विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का अफसरों से परिचय कराएंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं पर अमल की दिशा में चर्चा हो सकती है। पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया था। जबकि दूसरे कैबिनेट में अनुपूरक बजट को मंजूरी दी गई थी। इस लिहाज ये सरकार गठन के बाद कैबिनेट की तीसरी बैठक होगी। (Sai Cabinet Meeting)

Related Articles

Back to top button