Google Analytics —— Meta Pixel

लकड़ियों से भरा ट्रक कार के ऊपर पलटा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Accident in Gujarat: देश में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला गुजरात के डांग जिले का है, जहां सापूतारा घाट में लकड़ी से भरा ट्रक गांधीनगर से गुजर रही कार पर पलट गया। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार लोग सापूतारा से घर लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक डांग शहर में रहने वाले अमित कुमार परिवार के साथ सापूतारा घूमने गए थे। गुरुवार शाम को परिवार कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान सापूतारा घाट रोड पर लकड़ी से भरा एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया।

यह भी पढ़ें:- T-20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी, 1 जून से होगा आगाज, 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद कार से शव निकाले जा सके। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। हादसे में ट्रक चालक, क्लीनर समेत ट्रक में सवार दो और लोग घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए सापुतारा पीएचसी में ट्रांसफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों में अमित कुमार पारसनाथ ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, 4 साल की अनाया ठाकुर और रामनाबेन तालुरवार ठाकुर शामिल है। जबकि मीराबेन रामाश्रय ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। (Accident in Gujarat)

2022 में 4 लाख 61 हजार 312 सड़क हादसे

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। (Accident in Gujarat)

Back to top button
error: Content is protected !!