Google Analytics —— Meta Pixel

धमतरी में बड़ा हादसा : मेटडोर और स्कूल बस में भिडंत, कई स्कूली बच्चे घायल…

रायपुर । धमतरी में एक स्कूल बस को सामने से आ रही आयशर मेटाडोर ने टक्कर मार दी। टक्क्र इतना भयानक था कि दोनों वाहनों के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बस में सवार चालक और स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर लोग मदद के लिए सामने आए। तत्काल घायलों को 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पालक अस्पताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस, ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों को लेकर मांगा जवाब

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में दानीटोला चौक के पास सिहावा रोड की बताई जा रही है, जहां विद्याकुंज स्कूल की बस बच्चों को लेते हुए दानीटोला चौक की तरफ़ जा रही थी, उसी दौरान सामने से आ रही आयशर मेटाडोर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी, इस दुघर्टना में कई बच्चे और चालक घायल हो गए।

Back to top button
error: Content is protected !!