Google Analytics —— Meta Pixel

हितेश बघेल होंगे मुख्यमंत्री के OSD, सूरज कुमार साहू अवर सचिव

Appointment of CM OSD: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के OSD और निज सहायक समेत मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया। सामान्य प्रशासन विभाग महानदी मंत्रालय भवन से जारी आदेश के तहत बिलासपुर में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर हितेश बघेल को मुख्यमंत्री का OSD नियुक्त किया गया है। बिलासपुर में ही पदस्थ संयुक्त कलेक्टर सूरज कुमार साहू को अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री सचिवालय में अवर सचिव बनाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल जिला जशपुर में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के पद पर कार्यरत आकाश गुप्ता की सेवाएं उनके पैतृक विभाग से लेते हुए मुख्यमंत्री की निजी स्थापना में निज सहायक पदस्थ किया गया है।

यह भी पढ़ें:- मीसा बंदियों को सम्मान राशि की बहाली के लिए सरकार करेगी पहल: मुख्यमंत्री साय

वहीं छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन. भारत को बनाया गया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रफुल्ल भारत पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पसंद बताए जा रहे हैं। महाधिवक्ता राज्य प्रमुख को विधि संबंधी सलाह देने का कार्य करते हैं। वे राज्य के दोनों सदनों (विधानसभा और विधान परिषद) की कार्यवाही और सदन में बोलने की शक्ति रखते हैं, लेकिन मतदान नहीं कर सकते हैं। उन्हें विधानमंडल के सदस्यों को मिलने वाले सभी वेतन भत्ते और विशेषाधिकार प्राप्त होता है। (Appointment of CM OSD)

Back to top button
error: Content is protected !!