Google Analytics —— Meta Pixel

Asim Rai Murder Case: राजनीतिक षड्यंत्र के कारण हुई सुपारी किलिंग, 11 आरोपी गिरफ्तार…

Asim Rai Murder Case : पखांजूर में बीजेपी नेता असीम राय की हत्या का खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि पखांजूर में रविवार की शाम भाजपा नेता असीम राय की हत्या कर दी गई थी। बीजेपी नेता की हत्या से पूरे जिले में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। वहीं इस एसपी दिव्यांग पटेल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली, पार्षद विकास पाल, जितेंद्र बैरागी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने 7 लाख में सुपारी दी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, इस हत्याकांड (Asim Rai Murder Case) के पीछे सियासी साजिश बताई जा रही हैं जबकि साजिश रचने वाले कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस के दो बड़े नेता है। इस हत्या के मुख्य आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली और पार्षद विकास पाल का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

जिन्होंने भाजपा जिला उपाध्यक्ष को मारने (Asim Rai Murder Case) 7 लाख में सुपारी दी थी। यह मर्डर सुपारी किलिंग थी जबकि मुख्य शूटर अब भी फरार हैं। इस पूरे मर्डर केस में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों की संलिप्तता होने की आशंका जताई जा रही हैं। फिलहाल 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

आपको बता दें कि 2019 नगरीय निकाय चुनाव में पखांजुर नगर पंचायत में कांग्रेस ने 6 और 9 सीट जीती थी। लेकिन बीजेपी की मायारानी सरकार और विकास पाल ने क्रॉस वोटिंग किया।

जिसके चलते अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में चले गई। इसके बाद बीजेपी ने मायारानी सरकार को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वर्तमान में अध्यक्ष बप्पा गांगुली और उपाध्यक्ष माया रानी सरकार है, जिसके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी थी।

Back to top button
error: Content is protected !!