Google Analytics —— Meta Pixel

सड़क दुर्घटनाएँ रोकने अब राजधानी में टायर किलर

नगर निगम यातायात विभाग से समन्वय कर शहर के 3 भिन्न स्थानों पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने टायर किलर लगवा रहा है

रायपुर :  नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा यातायात विभाग से समन्वय स्थापित कर 3 स्थानों रिंग रोड क्रमांक 1 काके दी हट्टी के बाजू में , एक्सप्रेस वे फाफाडीह वन वे अप साइड एवं गौरवपथ मल्टी लेवल पार्किंग के पास टायर किलर लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन

रायपुर में विपरीत दिशा से आने वाले वाहन चालकों को रोकने , यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से टायर किलर लगाया जा रहा है।

टायर किलर से पूर्व सूचना बोर्ड भी लगाया गया है कि रॉन्ग साइड न चलें, आगे टायर किलर है। यह व्यवस्था पायलट प्रोजेक्ट के तहत नगर पालिक निगम रायपुर एवं यातायात विभाग द्वारा की जा रही है। शहर में सुशासन लाने यह पहल की गई है । पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद सभी वन वे मार्ग में यह टायर किलर लगवाया जाएगा।

Back to top button
error: Content is protected !!