Google Analytics —— Meta Pixel

हमारी सरकार किसानों की प्रगति के लिए करेगी हर संभव प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Kisan: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि किसान हमारे अन्नदाता हैं, हमारी सरकार किसानों की चिंता करने वाली सरकार है। राज्य सरकार किसानों की उतरोत्तर उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान भारत के प्रमुख धान उत्पादक राज्य के रूप में होती है। किसानों की मेहनत और परिश्रम के कारण ही यहां धान का विपुल उत्पादन होता है और छत्तीसगढ़ को ‘धान के कटोरे’ के नाम से जाना जाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दुर्ग जिले के खपरी (कुम्हारी) में आयोजित ‘राष्ट्रीय कृषि मेला और संगोष्ठी’ को संबोधित कर रहे थे। कृषि मंत्री  रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक डोमलाल कोर्सेवाड़ा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- धरसींवा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, मंत्री टंकराम और विधायक अनुज शर्मा हुए शामिल

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के किसानों की चिंता की। उन्होंने किसानों को साहूकारों से मुक्ति दिलाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की। उन्होंने देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने का काम किया। इससे किसानों को काफी राहत मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 साल की हमारी डॉ. रमन सिंह की राज्य सरकार के समय से ही प्रदेश के किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण देने का काम शुरू किया गया।  मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना समेत कई योजनाएं शुरू की। किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से किसान चैनल प्रारंभ किया। (CM Sai on Kisan)

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए हमारी सरकार के किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदने का वादा पूरा किया। हमने किसानों को दो साल का बकाया धान बोनस देने का वायदा किया था, हमने यह वादा पूरा किया। किसानों को मोदी जी की गारंटी में 3100 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी का वादा पूरा करने के लिए समर्थन मूल्य से अंतर की राशि किसानों को जल्द ही एकमुश्त दी जाएगी। बीते 15 सालों में जब हमारी सरकार रही हमने किसानों को आर्थिक और तकनीकी रूप से मजबूत करने का काम किया। (CM Sai on Kisan)

 

मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए किसान संघ की ओर से लगभग 20 क्विंटल हरी सब्जियों से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। उन्होंने इसके लिए किसान संघ को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम में अंचल के उन्नत और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री साय ने किसान मेला में लगे विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते हुए किसानों और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने इस मौके पर उद्यानिकी विभाग के स्टॉल में प्रदर्शित एग्जॉटिक फ्रूट्स जैसे रोज वैक्स एप्पल, कश्मीरी एप्पल बेर एवं पैशन फ्रूट की जानकारी प्राप्त की। (CM Sai on Kisan)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्टॉल भ्रमण के दौरान रोज वैक्स एप्पल का और कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कश्मीरी एप्पल बेर का स्वाद चखा। साथ ही मुख्यमंत्री ने ऑयल पाम की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। कृषि मंत्री  रामविचार नेताम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ युवा प्रगतिशील किसान संघ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शपथ ग्रहण के बाद यह पहला कार्यक्रम है, जिसमें किसानों के बीच आने का मौका मिला। किसानों के परिश्रम और प्रगतिशील सोच का परिणाम है, जिसके कारण हमारे किसान खेती-किसानी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को कई मंचों पर सम्मानित किया गया। यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह किसानों की मेहनत और तकनीकी ज्ञान का ही फल है जिसके कारण छत्तीसगढ़ में उत्पादित फल, सब्जी, दुग्ध की दूसरे प्रदेशों में भी मांग हो रही है। (CM Sai on Kisan)

विधायक डोमनलाल कार्सेवाड़ा ने भी किया संबोधित

किसानों को संबोधित करते हुए कहा नेताम ने कहा कि आप तकनीकी ज्ञान का उपयोग कर और आगे बढ़े हम सब छत्तीसगढ़ को उन्नत प्रदेश बनाना चाहते हैं, इसमें आप सभी का सहयोग आवश्यक है। कार्यक्रम को स्थानीय विधायक  डोमनलाल कार्सेवाड़ा ने भी संबोधित किया। उन्होंने अंचल में फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार, कलेक्टर दुर्ग ऋचा प्रकाश चौधरी, संचालक कृषि चंदन संजय त्रिपाठी, संचालक उद्यानिकी व्ही. माथेश्वरन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी और वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति आर. एस. कुरील समेत कृषि संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे। (CM Sai on Kisan)

Back to top button
error: Content is protected !!