Google Analytics —— Meta Pixel

आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, 15 जनवरी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Union Minister Giriraj Singh: केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह 13 से 15 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और कोरबा जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।  निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 13 जनवरी को नई दिल्ली से विमान द्वारा सुबह 11.45 बजे रायपुर एयरपोर्ट आएंगे और वहां से राजकीय अतिथिशाला रायपुर पहुंचेंगे। मंत्री गिरिराज सिंह राजकीय अतिथिशाला रायपुर में दोपहर 12.30 बजे से राज्य के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन और पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक के बाद राजकीय अतिथिशाला रायपुर से दोपहर 2 बजे कार से रवाना होकर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी अतिथि शाला कोरबा पहुंचेंगे और वहां शाम 6 बजे से जिला प्रशासन के ग्रामीण विकास, भूमि संसाधन और पंचायतीराज अधिकारियों की बैठक लेंगे। 

यह भी पढ़ें:- हमारी सरकार किसानों की प्रगति के लिए करेगी हर संभव प्रयास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मंत्री गिरिराज सिंह रात्रि विश्राम एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा में करेंगे। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 14 जनवरी को कोरबा में सुबह 10 बजे मंदिर में स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे। उसके बाद कोरबा के ग्राम ढोंगदरहा में सुबह 11 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। मंत्री गिरिराज सिंह कोरबा  जिले के विकासखंड कटघोरा के रंजना गांव में दोपहर 2.15 बजे आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद रंजना गांव से रवाना होकर शाम 4.15 बजे एनटीपीसी अतिथिशाला कोरबा पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे। (Union Minister Giriraj Singh)

रायपुर और बालोद के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह 15 जनवरी को कोरबा जिले के विकासखंड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ’पीएम जन मन योजना’ की शुरुआत कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद कोरबा से कार द्वारा रवाना होकर शाम 5.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और विमान से रात 8.25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इधर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे लोरमी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। जबकि दोपहर 1 बजे लोरमी से रायपुर जिले के रींवा के लिए रवाना होंगे। (Union Minister Giriraj Singh)

युवक-युवती सम्मेलन में भी करेंगे शिरकत

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर 3 बजे रींवा में साहू युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। वे शाम साढ़े चार बजे रींवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम साढ़े पांच बजे रायपुर पहुंचेंगे। साव शाम छह बजे रायपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होली हॉर्ट एकेडमी के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे। वे शाम सात बजे रायपुर से बालोद जिले के पलारी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात साढ़े आठ बजे पलारी में श्रीरामचरित मानस गान प्रतियोगिता में शामिल होंगे।  साव रात नौ बजे पलारी से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े दस बजे वापस रायपुर पहुंचेंगे। (Union Minister Giriraj Singh)

Back to top button
error: Content is protected !!