Google Analytics —— Meta Pixel

आज छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

Union Minister Gajendra Shekhawat: भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल (15 जनवरी) महासमुंद जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10 बजे रायपुर से रवाना होकर 10:40 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम झालखम्हरिया पहुंचेंगे, जहां वे विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के साथ चर्चा कर योजनाओं की जानकारी लेंगे। केंद्रीय मंत्री शेखावत सुबह 11:45 बजे जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:45 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें:- विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके दरवाजे पर आ रही है: डॉ. रमन सिंह

केंद्रीय मंत्री शेखावत महासमुंद से रवाना होकर दोपहर 2.45 बजे नया रायपुर स्थित स्टेट गेस्ट हाऊस पहुंचेंगे और वहां जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे रायपुर से विमान द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी महासमुंद में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 10:10 बजे महासमुंद के विशेष पिछड़ी जनजाति झालखम्हरिया पहुंचकर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सवेरे पौने 12 बजे महासमुंद जिला पंचायत में प्रधानमंत्री जन मन कार्यक्रम में शामिल होंगे। (Union Minister Gajendra Shekhawat)

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर एक बजे महासमुंद से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर दो बजे नवा रायपुर स्थित राज्य विश्राम गृह में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। वे शाम पौने छह बजे मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। इधर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव शहरी क्षेत्र नया ढाबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र शासन की योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हो रही है। हितग्राहियों को शिविर में लाभ मिला है। साथ ही जनसामान्य ने विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है और उसकी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। (Union Minister Gajendra Shekhawat)

Back to top button
error: Content is protected !!