CM विष्णुदेव साय ने किया तातापानी को पर्यटन स्थल घोषित, खुलेगा पर्यटन विभाग का मोटल
CM Sai on Tatapani: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर-रामानुजगंज में आयोजित तातापानी महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि तातापानी की धरती बहुत पवित्र धरती है। यह धरती रामकथा से जुड़ी है। तातापानी महोत्सव का आरंभ हमारी सरकार ने ही किया था। इसके बाद हर साल यह महोत्सव भव्य रूप लेता जा रहा है। तातापानी को पर्यटन स्थल के रूप में मैं घोषित करता हूं। यहां पर्यटन विभाग का मोटल आरंभ करेंगे। तातापानी क्षेत्र के विकास के लिए आने वाले समय में मास्टर प्लान भी तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रघुनाथनगर में महाविद्यालय की घोषणा भी की, साथ ही डीपाडीह कला में नवीन पुलिस चौकी की घोषणा भी की।
यह भी पढ़ें:- सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के साथ ग्राम पंचायतों को बनाएं सशक्त : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग की जनता को मकर संक्रांति की बधाई के साथ ही उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया। हम आपके भरोसे पर खरा उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले पांच सालों में छत्तीसगढ़ का जो विश्वास रूक गया था, वो अब तेजी से होगा। डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों को बहुत तेज गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तातापानी का संबंध माता सीता से है। यह बहुत पवित्र स्थल है। यह हम लोगों के लिए बहुत खुशी की बात है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। हमें इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए पूरा माहौल राममय कर देना है। हर जगह भजन-कीर्तन आदि माध्यमों से पूरा माहौल भक्तिमय करना है। (CM Sai on Tatapani)
मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai ने आज #मकर_संक्रांति एवं #पोंगल के अवसर पर ग्राम तातापानी, जिला बलरामपुर में “तातापानी संक्रांति परब” का शुभारंभ किया। राजगीत के साथ इस परब की शुरुआत हुई। इस अवसर पर श्री साय ने 400 नवदम्पतियों को मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्वामी… pic.twitter.com/le8xstbbjZ
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 14, 2024
मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप सभी वायदे पूरा करेंगे। क्षेत्र की जो मांगें हैं उन्हें भी पूरा करेंगे। इस मौके पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि तातापानी में भगवान राम-सीता जी के पवित्र चरण पड़े। हमारा सौभाग्य है कि हमने ही 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के समय में तातापानी महोत्सव की शुरूआत की थी। हमारी आस्था के केंद्रों के विकास का काम मोदी जी के नेतृत्व में हो रहा है। प्रभु राम 22 तारीख को आ रहे हैं। उनके आगमन की भव्य तैयारी करनी है। तातापानी के राम कथा से संबंधित महात्म्य के बारे में तथा यहां के जल के बारे में बताते हुए अग्रवाल ने कहा कि ऐसी पवित्र जगह पर 400 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे हैं उन्हें भी मैं शुभकामनाएं देता हूं। (CM Sai on Tatapani)
जय तपेश्वर महादेव
आपकी कृपा से छत्तीसगढ़ के विकास काम पूरें हों…आज @BalrampurDist में तातापानी स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की समृद्धि और खुशहाली का कामना की। इस अवसर पर #मकर_संक्रांति परब तातापानी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भगवान… pic.twitter.com/x4dbFMgGSE
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 14, 2024
इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तातापानी का पर्यटन स्थल के रूप में इस तरह से विकास करना है कि पूरे देश के नक्शे में इसका नाम आ जाये। उन्होंने इसके विकास की संक्षिप्त रूपरेखा भी बताई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार संजीव गोंड, प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष निशा नेताम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, संभाग आयुक्त जी.आर. चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, सीसीएफ नवीद सुजाउद्दीन अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर रिमिजियुस एक्का, एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ रेना जमील समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। (CM Sai on Tatapani)
आज विवाह बंधन में बंधे
सभी बेटे-बेटियों को भावी मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद…आज बलरामपुर विकासखंड अंतर्गत तातापानी महोत्सव परिसर में #मुख्यमंत्री_कन्या_विवाह_योजना अंतर्गत 400 नव युगल 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे। नवदम्पतियों को जीवन के इस नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं। नव… pic.twitter.com/7r9oLKNuW2
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 14, 2024