Google Analytics —— Meta Pixel

रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ से राम भक्तों के लिए इस तारीख को निकलेगी पहली स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से होगी रवाना

Ram Mandir Darshan: अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है. इसको लेकर देशभर में गजब उत्साह देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर देश के कोने-कोने से राममय माहौल के वीडियो सामने आ रहे हैं. 22 जनवरी को लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने उम्मीद है. इसी कड़ी में एक बड़ी जानकारी भगवान राम के ननिहाल से आ रही है. राज्य में श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बदले गए खुफिया विभाग के चीफ, IPS अमित कुमार को मिला जिम्मा

दरअसल, छत्तीसगढ़ से राम भक्तों (Ram Mandir Darshan) की एक टोली अगले महीने फरवरी में ट्रेन से अयोध्या जाने वाली है. इसके लिए राज्य सरकार ने एक तारीख तय कर ली है. इसके अनुसार 7 फरवरी को दुर्ग जिले से भक्तों का एक काफिला अयोध्या जाएगा. ये सफर राज्य सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत कराया जाएगा. इसमें करीब 2 हजार से अधिक लोगों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे.

आपको बता दें कि राज्य की सरकार ने भी राम भक्तों की आस्था को देखते हुए 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा कर दी है. इसके साथ मुख्यमंत्री ने ये ऐलान भी किया है कि रामलला दर्शन योजना के तहत हर साल प्रदेश भर के 20 हजार लोगों को फ्री में अयोध्या में दर्शन कराया जाएगा. इसके लिए हर सप्ताह एक स्पेशल ट्रेन बुक रहेगी. पहले चरण में 55 साल से अधिक उम्र वाले यात्रियों को ये सुविधा उपलब्ध होगी.

प्राण प्रतिष्ठा के लिए छत्तीसगढ़ से 200 भक्त जाएंगे

गौरतलब है कि भगवान राम के ननिहाल से 200 लोगों को प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है. इसमें 64 साधु संत हैं और 137 लोग अतिथि हैं. इनमे राज्य के प्रतिष्ठित लोगों के नाम शामिल हैं. इसमें राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर चुके पद्म भूषण, पद्मश्री,राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल हुनर से छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले, पड़वानी गायक, लोक कलाकारों को भी न्योता भेजा गया है. लेकिन इसके सबसे खास कहानी राजिम को बिहुला दादी की है. (Ram Mandir Darshan)

Back to top button
error: Content is protected !!