Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में चल रही है हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार, राहुल का BJP पर हमला

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का गुरुवार को 5वां दिन है. आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम के शिवसागर पहुंची है. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ. लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए. नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे. लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ. शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है.
#WATCH असम: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "मणिपुर में सिविल वॉर का माहौल बना हुआ… लेकिन प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए… नागालैंड में उन्होंने बड़े वादे किए थे… लोग आज पूछ रहे हैं प्रधानमंत्री के वादे का क्या हुआ… शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार असम में चलती है…" pic.twitter.com/JTmrkGkJ4l
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2024
यह भी पढ़े :- रामलला दर्शन योजना : छत्तीसगढ़ से राम भक्तों के लिए इस तारीख को निकलेगी पहली स्पेशल ट्रेन, दुर्ग से होगी रवाना
वहीं कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “यह यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)असम के लोगों के लिए उमंग, उत्साह और समन्वय की यात्रा बन चुकी है. यहां के लोग परेशान हैं क्योंकि यहां की सरकार गरीबों, किसानों की सरकार नहीं बल्कि कोयला माफिया, पत्थर माफिया की सरकार है. इस वक्त लोगों के बीच एक हताशा है जो भारत जोड़ो न्याय यात्रा और राहुल गांधी दूर करने में सक्षम हो चुके हैं.”
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में बदले गए खुफिया विभाग के चीफ, IPS अमित कुमार को मिला जिम्मा
बता दें कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी. यात्रा ज्यादातर बस से हो रही, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होती है.



