Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Basna Vidhansabha : विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल

महासमुंद जिले के बसना विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agrawal​) बसना में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। 

विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल (MLA Dr. Sampat Agrawal​) ने कहा आज भारत देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है और प्रत्येक भारतवासी को इस बात पर गर्व होना चाहिए। इस यात्रा के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अंतिम छोर के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा सभी को स्वच्छता को अपनी आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- कल छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं का स्टॉल लगाए गए थे। विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल ने सभी स्टालों का निरीक्षण किया। इस मौके पर नगर पंचायत बसना अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, निज सहायक रोहित अग्निहोत्री, विधायक प्रतिनिधि अभिमन्यु जायसवाल, जर्नलिस्ट प्रकाश सिन्हा, समस्त पार्षदगण सहित नगरवासी मौजूद थे। (MLA Dr. Sampat Agrawal)

Back to top button
error: Content is protected !!