Google Analytics —— Meta Pixel

प्रभु श्रीराम के आर्शीवाद से ननिहाल में भी आएगी सुख समृद्धि: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai on Ram: प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद उनके ननिहाल की धरती को मिले, मेरी यही प्रार्थना है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से प्रदेश समृद्ध और खुशहाल हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में सार्वजनिक हनुमान मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर यह आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उन्होंने भगवान राम और माता जानकी की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि आज का पावन दिन स्वर्णाक्षरों से लिखा जाएगा। पांच सौ सालों की तपस्या के बाद यह सुअवसर आया है।

यह भी पढ़ें:- रामलला के विराजमान होने की खुशी में देशभर में दीपोत्सव, PM मोदी ने भी अपने घर में जलाई रामज्योति

उन्होंने कहा कि हमारे भांचा राम एक टेंट से बाहर निकलकर भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं। हम सभी के लिए भी यह खुशी की बात है। CM साय ने कहा कि आज लोग अलग-अलग तरीके से खुशियां मना रहे हैं। पूरा प्रदेश राममय है। CM साय ने कहा कि लव-कुश को समर्पित बैंड की यह धुन अभिभूत कर रही है। इस पुण्य आयोजन के लिए उन्होंने बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति को बधाई दी। गौरतलब है कि आज अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर श्रीराम चरित मानस अखंड रामायण पाठ आयोजन किया गया। (CM Sai on Ram)

श्रीराम के आदर्शों पर चलकर राज्य को संवारेंगे: CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि श्रीराम के आदर्शों पर चलकर राज्य को संवारेंगे। CM साय जिले के प्रसिद्ध धर्मस्थान शिवरीनारायण में अयोध्या में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखने के बाद कहा कि श्रीराम के आदर्शो पर चलकर हम छत्तीसगढ़ संवारेंगे। उन्होंने कहा कि यह हम सबके लिए यह ऐतिहासिक क्षण है कि हम अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने हैं। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सुंदर संबोधन भी दिया है और माता शबरी के धैर्य के माध्यम से हमें सीख दी है। (CM Sai on Ram)

Back to top button
error: Content is protected !!