Google Analytics —— Meta Pixel

Sai Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की बैठक, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

Sai Cabinet Meeting : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है।

यह भी पढ़े :- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया, बोले- कल जो देखा वो वर्षों तक याद रहेगा

बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Ayodhya Ram Mandir: पीएम मोदी ने प्राण प्रतिष्ठा का वीडियो शेयर किया, बोले- कल जो देखा वो वर्षों तक याद रहेगा

इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतारी वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं l बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं l

Back to top button
error: Content is protected !!