Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : हत्या और झंडा कांड का आरोपी के घर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

Chhattisgarh News : साधराम यादव का गला काटकर हत्या करने वाले आरोपी अयाज खान के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। गुरूवार को करीब सुबह 9 बजे प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में यहां फोर्स भी तैनात की गई थी। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में इस तरह की पहली कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें:- 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, डिप्टी CM विजय शर्मा ने नक्सलियों को दी चेतावनी

बता दें कि कवर्धा प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा का गृह जिला है। यहां बीते रविवार को कवर्धा शहर के ग्राम लालपुर कला में बीते रविवार की सुबह साधराम यादव (50) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। साधराम गांव के ही गौठान में काम करता था। (Chhattisgarh News)

रोजाना की तरह वह शनिवार को भी काम पर गया था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। सुबह परिजन उसे ढूंढने गौठान गए तो पता चला कि साधराम देर शाम घर जाने के लिए गौठान से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने बताया कि शव के पास ही साधराम की साइकिल पड़ी हुई थी। चारों तरफ खून ही खून बिखरा पड़ा था।

इस मामले में पुलिस ने सुफियान (21), ईदरिस (27), अयाज (29) व महताब खान (22) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। इस घटना के बाद पहले से सांप्रदायिक तनाव वाले इस क्षेत्र में आक्रोश देखा जा रहा है। डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा मृतक परिवार व समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बढ़ाया और आश्वासन दिया कि उनके साथ न्याय होगा।

बुलडोजर कार्रवाई पर एसएसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी अयाज खान इसपर पहले से 9 मामले दर्ज थे. जिसमें डकैती, दंगा और झंडा कांड का भी आरोपी था। प्रशासन की ओर से आज इनके अवैध कब्जे पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है। (Chhattisgarh  News)

साथ ही एसएसपी पल्लव ने कहा आगे जो भी लोग संगीन अपराध में रहेंगे उनके अवैध कंस्ट्रक्शन पर प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। हत्याकांड के बाकि अन्य आरोपियों के भी अवैध कंस्ट्रक्शन की जानकारी जुताई जा रही है। जिनके भी अवैध कंस्ट्रक्शन पाए जाएंगे उसपर बुलडोजर चलेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!