Google Analytics —— Meta Pixel

सिंगर राहत फतेह अली खान ने नौकर को चप्पल से बुरी तरह पीटा , वीडियो वायरल

Rahat Fateh Ali Khan : गीत के उस्ताद राहत फतेह अली खान की सुरीली आवाज की पूरी दुनिया कायल है। उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक ऐसे गानें दिए है, जिसे सुनकर हर दिल को सुकून मिल जाता है। राहत अपने गानों की वजह से अकसर चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन इस वक्त राहत फतेह अली खान को लेकर जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर आप सब दंग होने वाले है।

यह भी पढ़े :- उद्योग-धंधे और व्यापार से पैदा होने वाले रोजगारों में स्थानीयों को दें प्राथमिकता: CM साय

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) का एक वीडियो सामने आया है , जिसमें वह अपने नौकर को पीटते नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई हैरान दिख रहा है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि राहत फतेह अली खान नौकर को इतने बेरहमी से पीटने लगे। जानिए पूरी सच्चाई।

सोशल मीडिया पर यूजर्स जब उनके इस वीडियो को लगातार शेयर करने लगते हैं और ये वायरल हो जाता है तो सिंगर (Rahat Fateh Ali Khan) को होश आता है. ऐसे में वो एक और वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें उसी नौकर संग वो खड़े दिखते हैं. इस वीडियो में राहत, पहले तो नौकर से माफी मांगते हैं, इसके बाद कहते हैं कि ये जो वीडियो आपने देखा है, इसमे एक उस्ताद और शागिर्द के आपसी मामले की बात है. मेरे साथ खड़ा मेरा बच्चा है, शागिर्द है. एक उस्ताद और शागिर्द का रिश्ता ऐसा होता है कि जहां शागिर्द अच्छा काम करता है तो उसको प्यार देते हैं और जब वो गलती करता है तो उसको डांटते भी हैं.

Back to top button
error: Content is protected !!