आज रायगढ़ दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Raigarh Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (2 फरवरी) रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां तुरंगा (पुसौर) में आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही रायगढ़ शहर में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक CM साय पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे इंद्रप्रस्थ स्टेडियम हेलीपेड पुसौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री साय आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा(पुसौर) में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:- आज छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, समिति प्रभारियों के साथ करेंगे मंथन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद पुसौर से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 1.55 बजे रवाना होकर दोपहर 2.05 बजे डिग्री कॉलेज लाल मैदान हेलीपेड रायगढ़ पहुंचेंगे और वहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री साय दोपहर 3.35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे। बता दें कि सत्य के प्रकाशक महर्षि दयानन्द सरस्वती की 200 वीं जयंती पर ज्ञान ज्योति पर्व की श्रृंखला में अखिल भारतीय वैदिक महासम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन 2 फरवरी 2024 को आर्ष गुरूकुल आश्रम तुरंगा में किया जा रहा है। (CM Sai Raigarh Tour)

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार पटेल करेंगे। कार्यक्रम में पूज्य स्वामी धर्मानंद सरस्वती, परम पूज्य महा.सर्वेश्वरदास, परम पूज्य राधेश्याम दास, परम पूज्य सीताराम दास, परम पूज्य लोचन दास, परम पूज्य दिव्यकान्त दास, परम पूज्य स्वामी परमात्मानंद, डॉ.कुंजदेव मनीषी, आचार्य सुरेश कुमार, आचार्य मुकेश कुमार, आचार्य वेदप्रकाश और अवनी भुषण पुरंग उपस्थित रहेंगे। संचालक आचार्य राकेश कुमार, अध्यक्ष किशनलाल अग्रवाल और मंत्री प्रहलाद प्रसाद आर्य, घनश्याम पटेल, जगन्नाथ प्रधान, तेजराम, डोलेश्वर गुप्ता समेत समस्त गुरूकुल परिवार और अन्तेवासीगण ने इस आयोजन में सभी आर्य सज्जन को उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है। (CM Sai Raigarh Tour)



