सरकार बदलने के बाद जल जीवन मिशन के कामों में आई तेजी, जनवरी में 1178 काम शुरू

Jal Jeevan Mission Work: छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद जल-जीवन मिशन के कार्यों में तेजी आई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राजेश सिंह राणा के निर्देश पर जल-जीवन मिशन के काम तेजी से हो रहे हैं। योजना के अंतर्गत जनवरी महीने में 1178 जगहों पर काम शुरू हुआ। वहीं 600 जगहों पर संयंत्र की स्थापना का काम पूरा कर लिया गया है। इससे लगभग 24 हजार परिवारों को उनके घरों में नल-जल से शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्रेडा राणा ने जनवरी में विभाग का कार्यभार ग्रहण करते ही जल-जीवन मिशन योजना की समीक्षा की थी।
यह भी पढ़ें:- इसरो और मद्रास IIT विजिट से लौटे जशपुर के 43 स्टूडेंट्स, विधानसभा में देखी बजट सत्र की कार्यवाही
बैठक में प्रधान कार्यालय और जोनल कार्यालय स्तर के समस्त अधिकारियों समेत कार्यरत इकाईयों के अधिकारियों को काम में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए थे। राणा ने जिन इकाईयों के द्वारा काम में लापरवाही के कारण समय लग रहा था, ऐसी 12 इकाईयों को दंडित करते हुए 234 कार्यादेश निरस्त किए जाने की कार्रवाई की गई थी। उन्होंने क्रेडा के फील्ड अधिकारियों को कार्यस्थल पर आ रही समस्याओं का जल्द-से-जल्द समाधान किए जाने के निर्देश दिए थे। (Jal Jeevan Mission Work)

वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल
इधर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल से रायगढ़ नगर को स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समेत पेयजल आपूर्ति से जुड़े 10.61 करोड़ रुपए के कामों की स्वीकृति मिली है। इससे शहर में जलापूर्ति के लिए एमएलडी के जीर्णोद्धार, कचरा प्रबंधन, प्लास्टिक रिसाइकलिंग के साथ कचरा संग्रहण, परिवहन के लिए वाहन और मशीनरी की व्यवस्था जैसे काम शामिल है। बता दें कि वित्त मंत्री चौधरी ने विशेष पहल करते हुए 15वें वित्त आयोग अंतर्गत टाइड और अनटाइड मद से रायगढ़ नगर निगम के 10.61 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर शासन स्तर से उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साय के निर्देश पर नगर निगम रायगढ़ को विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15 वें वित्त आयोग से स्वीकृति प्राप्त हुई। (Jal Jeevan Mission Work)
इन कामों के लिए राशि की स्वीकृति
स्वीकृत कार्यों में मुख्य रूप से शहर के जल समस्या को देखते हुए जल प्रदाय मद अंतर्गत 17 एमएलडी वाटर फिल्टर प्लांट के जीर्णोद्धार के लिए टाइड मद से 1.89 करोड़ रुपए, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा प्रबंधन के लिए ट्रोमेल, बेलिंग, प्लास्टिक रिसाइक्लिंग व्यवस्था के लिए 2.59 करोड़ रूपए के कार्य और कचरा संग्रहण और परिवहन के लिए राशि 3.80 करोड़ की राशि से वाहन समेत मशीनरी क्रय की स्वीकृति शामिल है। इसके साथ ही 15 वे वित्त आयोग की अनटाइड मद से शहर की विभिन्न स्थलों में रोड और नाली निर्माण के 21 कार्य जिसकी लागत राशि 2.33 करोड़ रुपए है, जिनकी स्वीकृति प्रदान की गई है। (Jal Jeevan Mission Work)



