Chhattisgarh : रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव 17 फरवरी को होगा, 7 पदों के लिए ये 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान पर, पढ़ें यह खबर

Raipur Press Club Election 2024 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन प्रेस क्लब रायपुर में अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदाधिकारियों का चुनाव 17 फरवरी को होना तय हुआ है। रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश पर अपर कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी बीसी साहू ने इस संबंध में निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी किया था। प्रेस क्लब रायपुर के इस चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक, संयुक्त सचिव के दो पदों पर चुनाव होना है।
यह भी पढ़ें:- नवा रायपुर में बनेगा मध्यभारत का इनोवेशन हब: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
बताते चलें कि 784 सदस्यों का नाम मतदाता सूची में है जिनमें कुल 37 सदस्यों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन भरा है जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पहली बार 7 सदस्य सामने हैं, उपाध्यक्ष के 6, महासचिव के लिए 6, संयुक्त सचिव के दो पद के लिए 11 और कोषाध्यक्ष के लिए 7 सदस्यों ने नामांकन भरा है। 9 फरवरी नाम वापसी का दिन तय है, उसके बाद बता चलेगा कि कितने सदस्य चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। पहली बार तीन महिला सदस्यों ने भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है। (Raipur Press Club Election 2024)
जानें किस पद के लिए कौन
अध्यक्ष पद के लिए
अनिल पुसदकर, संदीप पुराणिक, सुकान्त राजपूत, प्रफुल्ल ठाकुर, दामू आम्बेडारे, नितिन चौबे और सुखनंदन बंजारे।
उपाध्यक्ष पद के लिए
अजीत परमार, दिलीप साहू, विनय कुमार घाटगे, बृजनारायण साहू, संदीप शुक्ला और मनोज कुमार नायक।
महासचिव पद के लिए
दीपक पांडे, महादेव तिवारी, मोहन तिवारी, वैभव शिव पांडेय, सुधीर तंबोली और सुखनंदन बंजारे।
संयुक्त सचिव के दो पद हेतु
तृप्ति सोनी, प्रदीप चंद्रवंशी, श्रीमती रेणु नंदी, लक्ष्मण लेखवानी, बमलेश्वर सोनवानी, श्रीमती भावना झा, शुभम वर्मा, नदीम मेमन, उमेश यादव, बमलेश्वर सोनवानी और श्रवण यदु।
कोषाध्यक्ष पद हेतु
स्टार जैन, कोरलैय्या राव, सनत तिवारी, रमन हलवाई, नदीम मेमन, सरनजीत सिंह तेतरी और डॉ. अनिल द्विवेदी। (Raipur Press Club Election 2024)



