Google Analytics —— Meta Pixel

आज जशपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM Sai Durg Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज (11 फरवरी) जशपुर और दुर्ग जिले में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय निर्धारित दौरा कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे जशपुर जिले के बगिया से कार द्वारा रवाना होकर कुनकुरी विकासखंड के कण्डोरा पहुंचेंगे और वहां ’मातृ पितृ पूजन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। CM साय कण्डोरा से 12.30 बजे कार द्वारा रवाना होकर 12.40 बजे ग्राम लोधमा पहुंचेंगे और वहां ’श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह’ के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे कार द्वारा ग्राम बगिया आएंगे और वहां से 2.15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 3.30 बजे दुर्ग पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें:- Farmer Protest : किसानों के दिल्ली कूच से पहले बॉर्डर सील, मोबाइल इंटरनेट भी बंद, पढ़ें ये एडवाइजरी

मुख्यमंत्री दुर्ग में 3.40 बजे कंचना धुरवा देवालय सिविल लाइन में आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान समारोह और शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय दुर्ग से शाम 4.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 5.10 बजे रायपुर लौट आएंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दौरे के दौरान मुड़ा टोली से बगिया आते समय कांसाबेल से पत्थलगांव मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और संबधित को कड़े निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए। मुख्यमंत्री ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क 5 सालों से बन नहीं पाई। (CM Sai Durg Tour)

उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार और क्रियान्वयन एजेंसी के कारण कार्य की गति बहुत धीमे चल रही है। CM साय ने कहा कि जनता को सड़क के हालात के कारण काफी परेशानी हो रही हैं। उन्होंने कार्यपालन अभियंता को जनता के हित में कार्य करने और सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने के संबंध में निर्माण एजेंसी से बात कर कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में विलंब के लिए कार्यपालन अभियंता जिम्मेदार माने जाएंगे। इस दौरान कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी शशि मोहन सिंह समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। (CM Sai Durg Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!