Google Analytics —— Meta Pixel

कैबिनेट मंत्री हर दिन 3 घंटे तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं: CM विष्णुदेव साय

CM Camp Office: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर दौरे के दूसरे दिन अपने गृहग्राम बगिया स्थित निवास में लोगों की समस्या सुनने के लिए कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही लोगों की सुविधा के लिए 3 फोन नंबर (07764-250061, 07764-250062, 07764-250068) भी जारी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री निवास बगिया में रोजाना शिकायत और समस्या लेकर लोग पहुंचते हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय जनदर्शन लगाकर सभी की समस्याएं सुनती है, जो मुख्यमंत्री से सलाह लेकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करती है।

यह भी पढ़ें:- BJP ने की राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम

पहले मुख्यमंत्री निवास में बाहर जनदर्शन लगाकर समस्याएं सुनी जाती थी, लेकिन अब एक स्थायी ठिकाना बनाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हर हफ्ते अपने निवास में आए लोगों से रुबरु होकर उनकी समस्या का निदान करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि रायपुर के भाजपा कार्यालय में भी हफ्ते के 5 दिन लोगों की समस्या सुनी जाएगी। (CM Camp Office)

CM साय ने कहा कि लोगों की समस्या सुनकर हल करने के लिए उनके विभाग से हर दिन अलग-अलग मंत्रियों को बैठाया जाएगा, जो दिन में करीब 3 घंटे उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनेंगे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता की बातों को CM तक पहुंचाना है। मुख्यमंत्री जनता से संपर्क बना रहे इसलिए कैंप कार्यालय की शुरुआत की गई है। आम जनता को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। (CM Camp Office)

इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति और सोच का सही ज्ञान हो। जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा। (CM Camp Office)

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस कैंप कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर CM साय ने कहा कि वे इस बार छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, IG अंकित गर्ग , कलेक्टर रवि मित्तल, एसपी शशि मोहन सिंह समेत जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। (CM Camp Office)

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया के कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की मूर्ति का अनावरण भी किया है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच अटल बिहारी वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। अटलजी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, प्रखर राजनीतिज्ञ, निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता, सशक्त वक्ता, कवि, साहित्यकार, पत्रकार और बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे। अटलजी जनता की बातों को ध्यान से सुनते थे और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते थे। उनके कार्य राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को दिखाते हैं। (CM Camp Office)

Back to top button
error: Content is protected !!