Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh: नक्सलियों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, 4 मजदूरों का किया अपहरण…

Chhattisgarh: सुकमा के जगरगुंडा इलाके में न​क्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी JCB भी ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था। (Chhattisgarh)

यह भी पढ़ें:- आज से सस्ता सोना खरीदने का सुनहरा मौका, ऐसे उठाए फायदा

इस काम में चार मजदूरी भीड़े हुए थे। इसी दौरान नक्सलियों ने मजदूरों को अगवा कर लिया। इस घटना के बाद मजदूरों के परिवारजनों ने की नक्सलियों से रिहाई की अपील की है। घटना कल शाम की बताई जा रही है। हालंकि इस खबर की आधिका​रिक पुष्टि नहीं है।

तीन जवान हुए थे शहीद
30 जनवरी को सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके टेकलगुड़ेम में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआरपीएफ के तीन जवान बलिदान हुए थे। वहीं 14 जवान घायल हो गए थे। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जगरगुंडा थाना के टेकलगुड़ेम गांव में हुई थी। (Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!