Google Analytics —— Meta Pixel

आदिवासी युवक को उल्टा लटकाकर गुंडों ने बरपाया कहर, पीटने से पहले उतार दिए थे पूरे कपड़े

Betul News : मध्य प्रदेश के बैतूल में आदिवासी युवक के साथ अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक को नंगा करके छत से उल्टा लटका कर बेल्ट से पीटा।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है। घटना 3 माह पहले 15 या 16 नवंबर की बताई जा रही है। पीड़ित ने मंगलवार को कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। (Betul News)

यह भी पढ़े :- 100 मवेशियों से भरी ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 13 की हो चुकी थी मौत, भूपेश बघेल बोले – भाजपा की सरकार आते ही “तस्करी” और गौ माता पर अत्याचार का सिलसिला फिर शुरू…

बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपानी गांव निवासी आदिवासी युवक आशीष परते फोरलेन हाइवे किनारे चाय-नाश्ता की दुकान चलाता है। 15 या 16 नवम्बर 2023 की दोपहर में आशीष का दोस्त रिंकेश चौहान उसे बाइक पर बैतूल के आज़ाद वार्ड में लेकर आया और चेंड नाम के युवक के घर पर उसे कमरे में बंद किया।

आशीष को पूरा नंगा करके छत से उल्टा लटकाया और बेरहमी से बेल्ट और लकड़ी से पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि घटना 6-7 लोग शामिल थे। पीड़ित का आरोप है कि गोवंश की तस्करी को लेकर आरोपी वसूली करते हैं और आरोपियों को पीड़ित पर भी शक था कि वह गोवंश की तस्करी में वसूली का कार्य करता है। इसी को लेकर उसके साथ यह घटना घटित हुई है। (Betul News)

Back to top button
error: Content is protected !!