Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, सोनिया गांधी को राजस्थान से टिकट, देखें पूरी लिस्ट ..

Congress Candidates List: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक राजस्थान से सोनिया गांधी, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी को टिकट दिया गया है। वहीं बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे के नाम की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़े :- 100 मवेशियों से भरी ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 13 की हो चुकी थी मौत, भूपेश बघेल बोले – भाजपा की सरकार आते ही “तस्करी” और गौ माता पर अत्याचार का सिलसिला फिर शुरू…

कांग्रेस ने एक प्रेस रिलीज में कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के रूप में चार उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। (Congress Candidates List)

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगीं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं और मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा संसदीय सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं. यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी. वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद राज्यसभा में प्रवेश करने वाली गांधी परिवार की दूसरी सदस्य होंगी.

इंदिरा गांधी अगस्त, 1964 से फरवरी 1967 तक उच्च सदन की सदस्य थीं. राज्यसभा जाने की स्थिति में इस बात की प्रबल संभावना है कि सोनिया गांधी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा. (Congress Candidates List)

Back to top button
error: Content is protected !!