Google Analytics —— Meta Pixel

कल तक छत्तीसगढ़ की महतारी कर सकती है वंदन योजना के लिए आवेदन, अब तक इतने आवेदन हुए जमा

Mahatri Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ में इस वक्त महतारी वंदन योजना के लिए आनलाइन और आफलाइन के माध्यम से आवेदन भरे जा रहे हैं। लेकिन कल मंगलवार यानि 20 फरवरी को इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इस योजना के लिए अब तक 63 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके हैं।

योजना की जानकारी लेने हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी

www.mahtarivandan.cgstate.gov.in व मोबाइल एप बनाया गया है। महिला और बाल विकास विभाग की ओर से इस योजना से संबंधित जानकारी और समस्या के समाधान के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका हेल्पलाइन नंबर 18002334448 है। इस टोल फ्री नंबर पर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक संपर्क किया जा सकता है। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फार्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फार्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही है।

यह भी पढ़े :- पीएम मोदी ने किया श्री कल्कि धाम का भूमि पूजन, बोले- कुछ काम लोग मेरे लिए छोड़कर गए, आगे भी पूरा करूंगा

जिलेवार आंकड़े

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में दो लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में दो लाख चार हजार 584, कबीरधाम में दो लाख 45 हजार 193, कोंडागांव में एक लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में दो लाख दो हजार 12, बस्तर में एक लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में दो लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में दो लाख 96 हजार 599, दुर्ग में तीन लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में एक लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में दो लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में तीन लाख 31 हजार 18, बालोद में दो लाख 52 हजार 597 महिलाओं ने आवेदन किया है।

इसके अलावा बिलासपुर में तीन लाख 78 हजार 85, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दो लाख 277, राजनांदगांव में दो लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में दो लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में पांच लाख 54 हजार 678, सक्ती में दो लाख 440, बेमेतरा में दो लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में एक लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में दो लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में दो लाख 49 हजार 961, महासमुंद में तीन लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में दो लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!