Google Analytics —— Meta Pixel

25 फरवरी को मंडी बोर्ड के लिए भर्ती परीक्षा, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संभावित तिथि जारी

Mandi Board Recruitment: छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड रायपुर के अंतर्गत सहायक संचालक, सचिव वरिष्ठ, सचिव कनिष्ठ पद के लिए भर्ती परीक्षा (एमबीडी23) का आयोजन 25 फरवरी 2024 को प्रदेश के 8 जिला मुख्यालयों में होगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/, चिप्स की वेबसाइट http://cgstate.gov.in जनसंपर्क की वेबसाइट https://dprcg.gov.in, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रायपुर की वेबसाइट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध किसी भी एक लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर जा सकते हैं।

वहीं प्रोफाइल में जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक URL भी प्राप्त होगा। अभ्यर्थी इस URL को क्लिक कर अपने मोबाइल पर सीधे एडमिट कार्ड प्राप्त कर उसका प्रिंट आउट ले सकते हैं। प्रवेश पत्र में अभ्यर्थी की प्रति के साथ ही प्रत्येक परीक्षा पाली के दौरान परीक्षा केन्द्र में जमा की जाने वाली व्यापमं की प्रति भी है। ऐसे में अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाले। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहे, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनकी पहचान की जा सके और परीक्षा केंद्र में जाने के लिए अनुमति दी जा सके।

किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के संबंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 और मोबाइल नंबर 8269801982 पर संपर्क कर सकते हैं। अगर इंटरनेट से प्राप्त प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं आता है तो अभ्यर्थी अपने साथ दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर परीक्षा केंद्र में आने को कहा गया है। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रदेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति, लोकेशन की जानकारी हासिल कर ले। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल ID प्रूफ जैसे-मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड (ई-आधार कार्ड भी मान्य), पासपोर्ट, विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र, फोटोयुक्त अंकसूची मूलरूप में (फोटो कॉपी मान्य नहीं) परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं व्यापमं ने राज्य के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों और विषयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, एनसीईआरटी और कृषि विभाग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न व्यावसायिक विषयों में प्रवेश के लिए व्यापमं मई-जून माह में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक प्री. एम.सी.ए. एमसीए 24 और एम.एससी. नर्सिंग एमएससीएन 2024 में प्रवेश के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 30 मई 2024 रखी गई है। इसी तरह प्री. बीएड, प्री. डीएलडी, के लिए 2 जून 2024, पीईटी और पीपीएचटी के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 6 जून 2024 होगी। बीएससी नर्सिंग, प्री बीए बीएड/प्री बीएससी बीएड के लिए 13 जून, पीएटी/पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 16 जून और पीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून 2024 है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, सुधार की तिथि और परीक्षा का समय व्यापम के वेबसाईट पर बाद में घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in और https://vyapamaar.cgstate.gov.in/पर उपलब्ध रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!