Google Analytics —— Meta Pixel

Sirpur Festival : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज 24 फरवरी से, पहली बार होगा गंगा आरती का आयोजन

Sirpur Festival 2024 : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आगाज 24 फरवरी को शाम 06ः00 बजे होगा एवं समापन 26 फरवरी को होगा। सिरपुर में पहली बार गंधेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट समिति एवं जिला प्रशासन के तत्वाधान में गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारी की गई है।आज शाम अपर कलेक्टर रवि साहू ने तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग, पी एच ई, सी एम ओ,विद्युत आदि विभाग के साथ तैयारियों का जायजा लिया।

यह भी पढ़े :- राजिम कुंभ कल्प का आयोजन 24 फरवरी से 8 मार्च तक, धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने मेला स्थल का किया निरीक्षण

यहां पहली बार स्नान के लिए कुण्ड भी बनाया गया है। गंगा आरती शाम 06ः30 बजे से 07ः00 बजे तक होगा। आरती में स्थानीय ग्रामीणों के अलावा मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने का आग्रह किया गया है।

इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम होगा मुख्य आकर्षण

सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव (Sirpur Festival 2024) के तीनों दिन ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक संध्या प्रतिदिन दोपहर 03ः30 बजे से शुरू होकर रात्रि 10ः00 बजे तक आयोजित होगा।

प्रथम दिवस शुभारम्भ अवसर पर सुनील सोनी और भूपेंद्र साहू बांधेंगे समां

शनिवार 24 फरवरी को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 03ः30 से 04.00 बजे तक जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर द्वारा सुआ नृत्य, शाम 04ः00 बजे से 06ः00 बजे तक लोक महक पचपेड़ी द्वारा लोक कला मंच की प्रस्तुति होगी। शाम 06ः00 बजे से 06ः30 बजे तक सिरपुर महोत्सव का उद्घाटन होगा। शुभारम्भ समारोह के पश्चात शाम 06ः30 बजे से रात्रि 08ः00 बजे तक अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात् रात्रि 08ः00 बजे से 10ः00 बजे तक छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी।

तैयारी पूरी

महोत्सव (Sirpur Festival 2024) के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर के प्रतिकृति के रूप में सजाया गया है। आकर्षक लाइट और सज्जा के साथ मंच की भव्यता देखते ही बनता है।इसके अलावा स्वागत गेट, मंदिरों में लाइटिंग, साफ सफाई और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आगुंतकों के लिए पुलिस सहायता केंद्र स्थापित किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!