Google Analytics —— Meta Pixel

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण: CM विष्णुदेव साय

Women Groups Meet CM: छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का फैसला लिया है। इसे लेकर स्वसहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात की। साथ ही उनके प्रति आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस फैसला के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं के रोजगार और आविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस फैसला से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। 

यह भी पढ़ें:-  सबके साथ और सहयोग से छत्तीसगढ़ में बहाएंगे विकास की गंगा: CM विष्णुदेव साय

गौरतलब है कि महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के संबंध में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की बात कही थी। सरगुजा से लेकर बस्तर तक के 30 जिलों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके इस फैसला से रेडी-टू-ईट के संचालन से जुड़ी हम सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और आपके सम्मान में समारोह आयोजित कर आपके और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताना चाहते हैं। महिलाओं ने आयोजित समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया। (Women Groups Meet CM)

प्रदेशभर के सभी संभागों से आई समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य में रेडी-टू-ईट के संचालन से 1786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी, लेकिन पिछली सरकार ने रेडी-टू-ईट के काम से महिलाओं को वंचित कर दिया था। इससे महिलाओं के परिवारजनों को मिलाकर लगभग 3 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि हमें बीते सालों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और हमारे सामने आविका का बड़ा संकट आ गया था। आपके नेतृत्व वाली संवेदनशील सरकार ने हमारी इस पीड़ा को समझा और यह फैसला लिया। (Women Groups Meet CM)

रोजगार छीनने से हो रही थी कई तरह की परेशानी: महिलाएं

महिलाओं ने कहा कि रेडी-टू-ईट के संचालन से होने वाली आय से हमारे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। साथ ही इस आय के कारण हमें अपने वक्त, जरूरत और तीज-त्यौहारों में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता था। जबसे हमारा रोजगार छीना गया है, हम लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रेडी-टू-ईट के संचालन का कार्य जबसे महिला समूहों को वापस सौंपने का राज्य सरकार ने फैसला लिया है, हमें आशा बंधी है कि हमें अवश्य काम मिलेगा। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से कहा कि रेडी-टू-ईट हमारे नौनिहालों के पोषण और उनके स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। हमें इसकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि बच्चों को सही पोषण मिले और हम इसे सुनिश्चित करने के लिए संकल्पित है। इस दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल भी उपस्थित थे। (Women Groups Meet CM)

Back to top button
error: Content is protected !!