लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे PM मोदी
PM Kisan Yojana Rashi: लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं। दरअसल, वे आज यानी 28 फरवरी को PM किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी करेंगे। PM मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किस्त DBT (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे। इससे पहले 15 नवंबर 2023 को किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त जारी की गई थी। इसमें 18 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों को ट्रांसफर किए गए थे। PM किसान सम्मान निधि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई योजना है, जिसके तहत सरकार किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद देती है।
यह भी पढ़ें:- हिमाचल में खतरे में सुक्खू सरकार, भाजपा विधायकों ने गवर्नर से की मुलाकात
देश के किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए साल 2018 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रुपए की आर्थिक मदद प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना से करोड़ों किसानों को जोड़ा जा चुका है। किसान योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के खाते मेंहर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। एक साल के भीतर लाभार्थियों के खाते में PM किसान सम्मान निधि की तीन किस्तें जारी की जाती है। PM किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल गरीब और हाशिए के किसानों के बैंक खातों में 6 हजार ट्रांसफर करती है। हर साल 2000 रुपए की तीन किस्तों में फंड सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता है। किसान लाभार्थी सूची में अपना नाम कुछ चरणों का पालन करके पता कर सकते हैं। (PM Kisan Yojana Rashi)
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi द्वारा आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं क़िस्त का हस्तांतरण महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले से किया जाएगा। जिसमें किसानों को यह क़िस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी। #PMKisan #PMKisan16thInstallment pic.twitter.com/Plh5TeGdBj
— Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) February 28, 2024
- सबसे पहले PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद आपको होमपेज के बाईं ओर फार्मर्स कॉर्नर का चयन करना होगा।
- फिर किसान कॉर्नर के अंदर लाभार्थियों की सूची का चयन करें। (PM Kisan Yojana Rashi)
- यहां आधार नंबर, अकाउंट नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करें।
- इस चरण में आपको ड्रॉप-डाउन सूची से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करना होगा।
- इसके बाद ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ विकल्प पर क्लिक करें।
- गेट डेटा पर क्लिक करने के बाद आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।
- इन चरणों के बाद आप देखेंगे कि लाभार्थियों की पूरी सूची दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम जांच सकते हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं क़िस्त का हस्तांतरण 28 फरवरी,2024 को महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले से किया जाएगा। जिसमें किसानों को यह क़िस्त DBT के माध्यम से सीधा उनके बैंक खाते में हस्तांतरित होगी।#PMKisan16Instalment #PMKisan pic.twitter.com/usOVzizRYC
— Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) February 22, 2024
मोबाइल से भी ले सकते हैं अपडेट
बता दें कि आप किस्त का स्टेटस अपने मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले PM किसान मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप के जरिए आप नए किसान के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। सब्मिट की गई जानकारी में किसी भी तरह का सुधार कर सकते हैं। बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना स्टेटस देख सकते हैं। अपना ट्रांजैक्शन नंबर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा भी और कई सुविधाएं हैं। (PM Kisan Yojana Rashi)



