Google Analytics —— Meta Pixel

‘तेजस्विनी’ नारी शक्ति फाउंडेशन की पहल, महिला अपराधों के खिलाफ किया आवाज बुलंद

बिलासपुर: भारत में महिला अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के लिए अग्रणी रूप से कार्य कर रही ‘तेजस्विनी’ नारी शक्ति फाउंडेशन (Tejasvini Nari Shakti Foundation) ने फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एंड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर महिला सप्ताह समापन कार्यक्रम का आयोजन रिंग रोड नंबर 2 मंगला चौक में किया गया। ‘स्त्री विमर्श-2024’ अंतर्गत ‘लड़ने चली हूं आज़ादी की जंग’ थीम पर राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी और नारी शक्ति शिखर सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:- तबादलों से भरा रहा शुक्रवार, 5 IAS समेत 107 अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर

न्यायधानी बिलासपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘लड़ने चली हूं आज़ादी की जंग’ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी- स्त्री विमर्श 2024 का आयोजन किया गया। ‘लड़ने चली हूं आज़ादी की जंग’ थीम पर केंद्रित ‘स्त्री विमर्श 2024’ राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम में महिला वक्ताओं और महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित किया। अतिथियों का स्वागत ‘तेजस्विनी’ नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर, कार्यक्रम प्रभारी कविता श्रीवास, रीतू साहू, श्वेता आनंद, निकिता जायसवाल ने पुष्प गुच्छ और ‘तेजस्विनी’ लगाकर स्वागत किया। (Tejasvini Nari Shakti Foundation)

महिला संगोष्ठी में अलग-अलग जिले से आए हुए महिला वक्ताओं और सामाजिक कार्यकताओं ने महिलाओं, नाबालिग लड़कियों और कम उम्र की छोटी बच्चियों के साथ हो रहे यौन अपराधों, शोषण, हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और देश में प्रचलित महिलाओं के विधिक अधिकारों और कानूनों का सख़्ती के साथ पालन कराने पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, नारी अस्तित्व और अस्मिता, महिलाओं के विधिक अधिकारों, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए, महिलाओं, युवतियों और नाबालिग लड़कियों के खिलाफ हो रहे यौन अपराधों, हिंसक घटनाओं के विरोध में प्रमुखता के साथ अपने विचार व्यक्त किए। (Tejasvini Nari Shakti Foundation)

स्त्री विमर्श 2024 पर संगोष्ठी

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर देश और प्रदेश में महिलाओं और युवतियों में जनजागृति और जनचेतना लाने के लिए आयोजित किए गए राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी – स्त्री विमर्श 2024- ‘लड़ने चली हूं आज़ादी की जंग’ में जागरूक महिलाओं और युवतियों को ‘तेजस्विनी नारी शक्ति शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया । महिला संगोष्ठी में प्रमुख वक्ता- डॉ. आकांक्षा दीक्षित स्त्री रोग विशेषज्ञ, सुष्मिता अग्रवाल डायरेक्टर सृष्टि चिल्ड्रन हॉस्पिटल, रश्मि दीक्षित मानव अधिकार कार्यकर्ता, नम्रता शर्मा नागरिक सुरक्षा सेवा, सोनी नेताम, कविता सोनी, पिंकी दीवान, रजनी जायसवाल, मीरा गुलहरे, पिंकी सोनी समेत अन्य महिला वक्ताओं ने संगोष्ठी में अपने विचार व्यक्त किए। (Tejasvini Nari Shakti Foundation)

महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए शपथ

इस अवसर पर “तेजस्विनी”नारी शक्ति फाउंडेशन की प्रदेश संयोजिका दीपक भास्कर द्वारा महिला संगोष्ठी में सम्मिलित सभी वक्ताओं और उपस्थितजनों को महिलाओं की सुरक्षा और नारी अस्मिता की रक्षा, महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन की सभी सदस्याओं के द्वारा महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर “तेजस्विनी” नारी शक्ति फाउंडेशन महिला उधमिता विकास और कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर पूजन-अर्चन किया गया। (Tejasvini Nari Shakti Foundation)

कार्यक्रम में इनका रहा विशेष योगदान

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्वपूर्ण कार्यक्रम “लड़ने चली हूँ आज़ादी की जंग” थीम पर आधारित – स्त्री विमर्श 2024 के राज्य स्तरीय महिला संगोष्ठी कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय नारी शक्ति संगठन “तेजस्विनी” , छत्तीसगढ़ कला , साहित्य और सांस्कृतिक विकास परिषद , “राष्ट्रीय वन्देमातरम” – राष्ट्र प्रथम अभियान – भारत जनशक्ति और भारत युवाशक्ति संगठन, फेडरेशन ऑफ इंडियन प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एन्ड ऑल इंडिया ब्यूटी पार्लर ऑर्गनाइजेशन (FIPB & AIBPO) छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई और जिला इकाई बिलासपुर के प्रमुख पदाधिकारी और सदस्यगणों- प्रीति सुनहरे, उषा पटेल, शांता बंजारे, रजिया बेगम, करुणा साहू, सुषमा टिक्का, प्रीति पटेल, मीनाक्षी पटेल, इंदु निखिल साहू, डॉ. भूपेन्द्रधर दीवान, डॉ. प्रशांत उपाध्याय, रामगोपाल भार्गव समेत अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया। (Tejasvini Nari Shakti Foundation)

Back to top button
error: Content is protected !!