Google Analytics —— Meta Pixel

दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा खरीदार भारत, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

SIPRI Report 2024 India Ranking : भारत पिछले 5 वर्षों में दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बना है। यह बड़ा दावा स्वीडन की स्टॉकहोम इंटनरेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट यानी SIPRI की ओर से सोमवार को जारी की गई। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि न सिर्फ भारत, बल्कि पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा हथियार एशियाई देशों ने खरीदे हैं।

यूरोप का हथियार आयात 2014-2018 की तुलना में 2019-2023 में ​वीपन्स की खरीदा का प्रतिशत दोगुना हो गया। इसका सबसे बड़ा कारण रूस और यूक्रेन की जंग को माना जा रहा है। यही कारण है कि इस अवधि में अमेरिका का हथियारों का एक्सपोर्ट भी 17 फीसदी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें:- कल छत्तीसगढ़ के किसानों पर ‘धन वर्षा’, धान की अंतर की राशि होगी जारी

हालांकि रूस जो कि हथियारों के निर्यात में परंपरागत रूप से बड़ा देश माना जाता रहा है, उसके निर्यात में रूस और यूक्रेन की जंग के बाद बड़ी गिरावट देखी गई। लिहाजा रूस हथियार बेचने में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। अमेरिका पहले और फ्रांस दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

फ्रांस का हथियार निर्यात 2014-18 और 2019-23 के बीच 47 फीसदी बढ़ा है। फ्रांस के हथियार का सबसे बड़ा खरीदार भारत रहा है, जो फ्रांस के कुल निर्यात का करीब 30 फीसदी रहा। हाल के समय में भारत ने फ्रांस से राफेल फाइटर जेट खरीदे हैं। ये महंगे फाइटर जेट होते हैं। वहीं रूस की बात की जाए तो रूस जब से यूक्रेन के साथ जंग में उलझा, तभी से हथियारों का निर्यात कम हो गया। रूस का हथियार निर्यात 2014-18 और 2019-23 के बीच 53 फीसदी तक गिर गया है। 2019 में जहां उसने 31 देशों को हथियार बेचे तो 2023 में सिर्फ 12 देशों ने हथियार खरीदे। रूस के हथियारों में 34 फीसदी भारत ने खरीदे। रूस के हथियार परंपरागत हैं, नए जमाने के हिसाब से अपडेटेड नहीं हैं। वहीं दूसरी ओर कही भी

भारत दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक है। 2014-18 और 2019-23 के बीच भारत का हथियार आयात 4.7 फीसदी बढ़ा। भारत 9.8 फीसदी हथियार आयात के साथ दुनिया में पहले नंबर पर है। रूस से भारत ने सबसे ज्यादा हथियार खरीदे। भारत के कुल हथियार आयात का यह 36 फीसदी रहा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 1960-64 के सोवियत समय के बाद यह पहली बार है जब भारत के हथियार आयात में रूस की हिस्सेदारी 50 फीसदी से कम है। (SIPRI Report 2024 India Ranking)

ये देश हैं दुनिया में हथियारों के सबसे बड़े खरीदार
भारत के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार सऊदी अरब (8.4%) हथियारों का ​आयात करता है। वैसे सउदी अरब पहले स्थान पर भी रह चुका है, लेकिन इस रिपोर्ट के अनुसार वह अब दूसरे स्थान पर काबिज है। कतर (7.6%), यूक्रेन (4.9%), पाकिस्तान (4.3%), जापान (4.1%), मिस्र (4.0 %), ऑस्ट्रेलिया (3.7%), दक्षिण कोरिया (3.1%) और चीन (2.9%) ने खरीदा है। (SIPRI Report 2024 India Ranking)

Back to top button
error: Content is protected !!