Google Analytics —— Meta Pixel

आर्टिकल 370 फिल्म ऐतिहासिक है: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

Governor Article 370 Movie: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ राजधानी रायपुर के स्थानीय मॉल में जाकर फिल्म ‘आर्टिकल 370‘ देखी। फिल्म देखकर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है। आजादी के 70 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह साहसिक और महत्वपूर्ण फैसला लिया गया, जिससे पूरे देश में देश भक्ति की भावना जागृत हुई और लोगों ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने पर खुशी व्यक्त की। इस निर्णय से जम्मू कश्मीर के विकास का रास्ता खुल गया। राज्यपाल हरिचंदन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं हो सकते और उन्होंने अपनी जीवन की कुर्बानी भी इस ध्येय के लिए दी थी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

उन्होंने कहा कि इस निर्णय से सीमा पार आतंकवाद में भी कमी आई है और जम्मू कश्मीर में शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। राज्यपाल हरिचंदन ने सभी नागरिकों से इस फिल्म को अवश्य देखने की अपील की है। इस अवसर पर विधायक  पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव और राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फिल्म आर्टिकल 370 को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी है। इससे पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आर्टिकल 370 फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया था। बता दें कि यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के फैसले पर आधारित है और बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है। (Governor Article 370 Movie)

फिल्म भारत ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी बंपर कमाई कर रही है। इस फिल्म में यामी गौतम ने जबरदस्त एक्टिंग की है। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा था कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 इस बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प पूरा हुआ। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम PM नरेंद्र मोदी ने किया है। (Governor Article 370 Movie)

Back to top button
error: Content is protected !!