जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Khel Alankaran Samaroh 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में अलग-अलग खेल विधाओं के 544 प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रतिभा ईश्वर की देन है, यह समाज को ईश्वर का अनुपम उपहार है। जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने की। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि खेल और युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम और सांसद सुनील सोनी शामिल हुए।
यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव से पहले बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, छत्तीसगढ़ में 13 IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर
मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 5 साल बाद प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उनका सम्मान और पुरस्कार मिलने जा रहा है, मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहीदों के नाम पर स्थापित राज्य खेल अलंकरण समारोह का शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली हमारी सरकार द्वारा ही किया गया था। यह बहुत अफसोस की बात है कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पिछले 5 सालों से राज्य में खेल अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ ही नहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार को बने अभी सिर्फ 3 महीने ही हुए हैं। इन थोड़े से ही दिनों में ही राज्य में हमने खेलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले लिए हैं। (Khel Alankaran Samaroh 2024)
राज्य शासन खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का उद्बोधन। pic.twitter.com/m3zZu4sNPf
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 14, 2024
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवासीय खेल अकादमी प्रारंभ की जाएगी। राज्य में पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़िया क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। जशपुर में मॉडर्न खेल स्टेडियम और रायगढ़ और बलौदाबाजार जिले में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स के निर्माण का निर्णय लिया जा चुका है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने इस सम्मान के लिए बहुत संघर्ष किए है। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा इस सम्मान का आयोजन रोक दिया गया था। जिसके लिए खिलाड़ियों को रास्ते में आकर आंदोलन करना पड़ा। उसी का परिणाम है कि हमारी सरकार द्वारा फिर इस खेल अलंकरण सम्मान को शुरू किया जा रहा है। (Khel Alankaran Samaroh 2024)
राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में सम्मानित हुए प्रतिभावान खिलाड़ी। pic.twitter.com/ma3axPhuJ2
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 14, 2024
CM विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेल गतिविधि को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल और युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा ने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि साल 2007 से राज्य में उत्कृष्ट खिलाड़ी योजना प्रारंभ की गई है। राज्य में 74 खिलाड़ियों को नौकरी दी जा चुकी है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा के लिए खिलाड़ियों से प्राप्त आवेदनों के पुनर्परीक्षण के लिए समिति का गठन किया जा चुका है, जल्द ही उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा की कार्रवाई भी की जाएगी। कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा साल 2019-20 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 06 और शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06 चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। (Khel Alankaran Samaroh 2024)
"जब प्रतिभाएं निखरती हैं तो समाज भी निखरता है।"
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायमुख्यमंत्री जी ने राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित। उन्होंने सम्मान प्राप्त सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन… pic.twitter.com/g33hArTZZr
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 14, 2024
इसी तरह वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 27, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 25 खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार साल 2020-21 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 11, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 03, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 16, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 26 चयनित खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। (Khel Alankaran Samaroh 2024)
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य खेल अलंकरण समारोह 2024 में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को किया सम्मानित। देखें सूची।
2/2 pic.twitter.com/wvgM2SBWma— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 14, 2024
कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को अलंकरण से सम्मानित करते हुए 269 खिलाड़ियों को साल 2019-20 के लिए पुरस्कार राशि 30.36 लाख रूपए और 2020-21 के लिए 142 खिलाड़ियों को 19 लाख 32 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम में कार्यक्रम में विधायक सर्व राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू, जनप्रतिनिधि, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खेल और युवा कल्याण सचिव हिमशिखर गुप्ता, संचालक खेल और युवा कल्याण मती तनुजा सलाम और समेत खेल विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल थे। (Khel Alankaran Samaroh 2024)



