Google Analytics —— Meta Pixel

पति को दी दर्दनाक मौत: काम न करने से नाराज महिला ने डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, गिरफ्तार

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के भुसरेंगा गांव में एक महिला ने अपने पति की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी महिला का पति काम नहीं करता था, जिससे वह परेशान थी. और आए दिन दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होते रहता था. जिससे नाराज पत्नी ने उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई. जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में 12 खाद्य अधिकारियों का ट्रांसफर, कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल को मिला ये प्रभार

जानकरी के मुताबिक, मृतक का नाम सुदामा (उम्र 39 साल) है जो कि भूसरेंगा का ही रहने वाला था, उसकी हत्या को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी योगिता मौके फरार हो गई थी. वहीं घटना के बाद सुदामा के परिजनों ने उसे घायल अवस्था में धमतरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- Delhi Liquor Scam : अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से मिली ज़मानत, ED के हाथ रह गए खाली

इस घटना के बाद सनौद थाना पुलिस ने आरोपी योगिता की पातसाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं योगिता ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे न्यायाल में पेश कर दुर्ग जेल दाखिल किया है. (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!