Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लागू होने से पहले 24 घंटे के अंदर हुए 276 तबादले, पढ़ें पूरी खबर

Transfer in Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लग गई है। हालांकि आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। दरअसल, 24 घंटे के अंदर 276 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर हुआ है। सबसे ज्यादा ट्रांसफर पुलिस विभाग में हुए हैं। इसमें 13 एडिशनल एसपी, 35 DSP, 83 TI समेत 82 थाना स्टॉफ शामिल है। इसके अलावा 27 जेल विभाग के भी अफसर शामिल है। लिस्ट में 36 IFS अफसर भी शामिल हैं। आचार संहिता लगने से ठीक पहले रायपुर जिले के थानेदारों में बदलाव हुआ। SSP के आदेश से 32 TI के जिम्मेदारी में बदलाव किया गया। जानकारी के मुताबिक जिले के हर थाना प्रभारियों का बदलाव हुआ है।

यह भी पढ़ें:- आचार संहिता लगते ही प्रशासन एक्शन मोड पर, हटाए जा रहे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर

इससे पहले सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के तबादला किए थे। इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्‍त प्रभार दिया गया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के मुताबिक स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्‍लै को व्यापमं और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह मनोज पिंगुआ को अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार की जिम्‍मेदारी दी गई है। (Transfer in Chhattisgarh)

वहीं छत्तीसगढ़ के जेल विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। दरअसल, साय सरकार ने 27 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें इसमें जेल उप महानिरीक्षक, जेल अधीक्षक, उप जेल अधीक्षक, सहायक जेल अधीक्षक, मुख्य प्रहरी, प्रहरी और महिला प्रहरी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक जेल उप महानिरीक्षक एसएस तिग्गा को केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। इससे पहले पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ था। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में काम करने वाले 12 खाद्य और सहायक खाद्य अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। (Transfer in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!