BJP के कुछ वर्तमान विधायक कांग्रेस में आने को आतुर: सुशील आनंद शुक्ला
Sushil on BJP MLA: छत्तीसगढ़ समेत देशभर से कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी का साथ छोड़कर BJP में शामिल हो रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व विधायकों के भाजपा में जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसे लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ सदावत पूर्ण खबरें हैं। कोई भी पूर्व विधायक बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा है। सारे पूर्व विधायकों ने खंडन किया है, बल्कि बीजेपी के कुछ वर्तमान विधायक कांग्रेस में आने को आतुर हैं, लेकिन हम लोकतंत्र में भरोसा करते हैं। इस तरह के किसी भी गतिविधि को बढ़ावा नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें:- Supreme Court on Electoral Bonds: सुप्रीम कोर्ट ने SBI को दे दिया दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- दें पूरी जानकारी
सक्ती रियासत के राजा धर्मेंद्र सिंह के समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल होने को लेकर संचार प्रमुख ने कहा कि बहुत सारे लोग चुनाव को देखते हुए आया राम गया राम रहते हैं। बीजेपी में जाए उनको हमारी शुभकामनाएं है। चुनाव से पहले विपक्षी दलों के नेताओं पर होने वाली कार्रवाई को लेकर भी सुशील आनंद शुक्ला ने BJP पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि BJP के पास अपने पुरुषार्थ और सामर्थ पर जनता के बीच जाने का कोई साहस नहीं है। BJP को मोदी के दो कार्यकाल के बाद विपक्ष के नेताओं के चरित्र खराब करके चुनाव में जाना पड़ा रहा है। (Sushil on BJP MLA)
भाजपा और मोदी की सबसे बड़ी असफलता: कांग्रेस
उन्होंने कहा कि यह भाजपा और मोदी की सबसे बड़ी असफलता है। PM मोदी 10 साल के कामों को बता कर वोट मांगते, महंगाई, गरीबी कितना कम किया, कितने लोगों को रोजगार दिया, कितने किसानों के आय को बढ़ाया। इन सभी विषयों पर जनता के बीच जाने का BJP में साहस नहीं है। BJP विपक्षी दलों के नेता के खिलाफ साजिश रचकर उनके खिलाफ FIR कराकर मनगढ़ंत और कपोल कल्पित जैसे झूठे मुद्दों को लेकर के जनता के बीच जाना चाहती है। वहीं लोकसभा प्रत्याशियों की सूची को लेकर उन्होंने कहा कि बाकी बचे सीटों के लिए जल्द सूची जारी कर दी जाएगी। (Sushil on BJP MLA)
आज या कल जारी हो सकती है सूची
सुशील ने कहा कि आज शाम तक या कल सुबह तक कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है। उसके बाद प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी। बाकी बचे पांच सीटों पर नए और पुराने दोनों चेहरे रहेंगे। प्रत्याशियों की सूची में देरी पर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ही नहीं क्या बीजेपी ने सभी 537 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। पूरे देश में चुनाव हो रहा है। हर राज्य में प्रत्याशियों की सूची जारी करना है। जैसे-जैसे सब की अपनी बैठक हो रही है सूची आते जा रहे हैं। पार्टी जितने योग्य प्रत्याशी को मौका देगी। (Sushil on BJP MLA)



