Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : भूपेश बघेल के खिलाफ बयानबाजी मामला, कांग्रेस ने सुरेंद्र दाऊ को थमाया नोटिस

रायपुर : Chhattisgarh के राजनांदगांव में कांग्रेस नेता के बागी तेवर वाले सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें राजनांदगांव में प्रचार के दौरान भूपेश बघेल की उपस्थिति में उनके ही पार्टी के नेता ने मंच में अपना भड़ास निकालना चालू कर दिया । अब इस मामले में कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस नेता सुरेंद्र दास वैष्णव ने अपने भूपेश बघेल के सामने अपने दर्द ए हाल बया कर दिया था। अब जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने इस मामले में नोटिस जारी कर दिया है । और सुरेंद्र दास वैष्णव से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़े :- Lok Sabha Election 2024 : पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय, इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

क्या था मामला

Chhattisgarh के पूर्व मुख्यमंत्री भी राजनांदगांव के अलग अलग क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरने में लगे हुए हैं। राजनांदगांव में प्रचार के दौरान भूपेश बघेल की उपस्थिति में उनके ही पार्टी के नेता ने मंच में अपना भड़ास निकालना चालू कर दिया ।

Chhattisgarh कांग्रेस नेता और पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दाऊ ने अपना भड़ास निकलते हुए कहा की पाँच साल में कार्यकर्ताओं का कोई भी काम और सम्मान नहीं हुआ। पाँच सालों तक सिर्फ एक ही नेता दिखाई देते रहे बाकी अन्य नेताओं को दरकिनार कर दिया गया। पाँच साल तक हम आपसे मिलने को तरसते रहे। यह सब बातें यदि बुरी लग रही हो तो मुझे पार्टी से निष्कासित कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!