Google Analytics —— Meta Pixel

अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल

रायपुर : बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरिया में आयोजित अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में रविवार को बसना विधायक डॉ.सम्पत अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि गांवों में अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ का आयोजन गौरव की बात है। हरि किर्तन से गांव में सुख समृद्धि, खुशहाली व विकास के साथ भाईचारा बना रहता है।

यह भी पढ़े :- Income Tax Notice: Tax वसूली मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से राहत, आयकर विभाग नहीं करेगा कार्यवाही

इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करते हुए मोदी जी के गारंटी और योजनाओं को बताया। इस अवसर पर महाराज चतुर्भुज देवता, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश अग्रवाल, गौंटिया नित्यानंद प्रधान, कोलता समाज सभापति रसिक प्रधान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष संजय भोई, विधायक कार्यालय प्रभारी प्रकाश सिन्हा,सुरेन्द्र प्रधान, मदन प्रधान, मोतीलाल भोई, अक्षय प्रधान, टीकेश्वर प्रधान, नीलमणी प्रधान, रुद्र भोई सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!