Google Analytics —— Meta Pixel

2 हजार से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ता हुए BJP में शामिल, डिप्टी CM साव ने कहा- छत्तीसगढ़ में जीरो पर आउट होगी कांग्रेस

Sao on Congress: लोकसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर में BJP के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस और जोगी कांग्रेस के 2 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया। बिलासपुर विधानसभा से 350 लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और धर्मजीत सिंह ने BJP का गमछा पहनाकर सभी को सदस्यता दिलाई। इस दौरान डिप्टी CM साव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि कांग्रेस की जहाज डूब गई है। नेतृत्व विहीन कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस जीरो पर आउट होगी।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar में बृजमोहन ने कहा – प्रधानमंत्री मोदी को देंगे रायपुर लोकसभा से प्रचंड जीत का तोहफा

भाजपा नेताओं ने मरवाही में भी कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुंकार भरी। डिप्टी CM साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल ने कोरबा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में माहौल बनाया। साव ने कहा कि कोरबा के मतदाताओं का सीधा संबंध प्रधानमंत्री से होने वाला है। यह क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है कि राष्ट्रीय स्तर के नेता आपकी सांसद प्रत्याशी के लिए चुनाव लड़ रही है। वहीं उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश के सभी 11 सीटों पर जीत के दावों को लेकर पलटवार किया।डिप्टी CM साव ने कहा कि उनके दावे का टेस्ट विधानसभा चुनाव के दौरान हो चुका है। 75 पार का दावा करने वाली पार्टी के मुखिया को उनके संसदीय क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ता स्वीकार नहीं कर रहे हैं। (Sao on Congress)

उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस की हालत डूबते जहाज की तरह हो गई है। कांग्रेस के पास ना नेतृत्व है ना नियत है। 8 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर आ रहे हैं। उनके आने से निश्चित ही प्रदेश में माहौल बनेगा और 11 की 11 सीट बीजेपी जीतेगी। केजरीवाल के जमानत रद्द होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर भी साव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि  यह सत्ता लोलुपता की चरम है। नैतिकता और ईमानदारी का दावा कर राजनीति में आने वाले लोग कितने ईमानदार है, देखा जा सकता है। वहीं सरोज पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरबा संसदीय क्षेत्र का गांव-गांव मूलभूत समस्याओं से घिरा हुआ है। (Sao on Congress)

Back to top button
error: Content is protected !!