Google Analytics —— Meta Pixel

IPL में लगातार तीसरा मैच हारी मुंबई इंडियंस, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा राजस्थान

MI Vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2024 में मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दरअसल, 17वें सीजन में टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हरा दिया। राजस्थान की ये सीजन में लगातार तीसरी जीत है। इसी के साथ ही राजस्थान पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर पहुंच गई है। जबकि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस 10वें पायदान पर पहुंच गई है। बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में MI ने पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल ने 3-3 विकेट लिए। वहीं मुंबई से तिलक वर्मा ने 32 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 रन बनाए। 

यह भी पढ़ें:- अपनों से घिरे पूर्व CM भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता अरुण सिसोदिया ने चुनाव आयोग में की शिकायत

वहीं राजस्थान ने 126 रन का टारगेट 15.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम से रियान पराग ने फिफ्टी लगाई। वो 54 रन बनाकर नॉटआउट रहे। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 10 रन बनाए। जोश बटलर 13 रन बनाकर चलते बने। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन 12 रन बनाकर आकाश मधवाल का शिकार बने। रवि अश्विन ने 16 रनों का योगदान दिया। वहीं शुभम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, लेकिन अपनी टीम को लगातार तीसरी हार से नहीं बचा पाए। क्वेना मफाका को एक कामयाबी मिली। मुंबई इंडियंस ने अपने IPL करियर का 250वां मुकाबला खेला, जिसमें उसे हार मिली। (MI Vs RR Match)

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर पैवलियन का रूख करते रहे। रोहित शर्मा के अलावा नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोलने में नाकाम रहे। इस टीम के 4 बल्लेबाज 20 रनों तक पवैलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने अच्छी साझेदारी की। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। दोनों ने 3-3 विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा नांन्द्रे बर्गर ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। जबकि आवेश खान ने पीयूष चावला को आउट किया। (MI Vs RR Match)

Back to top button
error: Content is protected !!