Google Analytics —— Meta Pixel

आज नामांकन दाखिल करेंगे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल, चुनावी सभा को भी करेंगे संबोधित

Bhupesh Baghel Nomination: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट में 26 अप्रैल को चुनाव होंगे। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो गई है, लेकिन अब तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज (2 अप्रैल) अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके साथ ही स्टेट स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भूपेश बघेल के नामांकन रैली में PCC चीफ दीपक बैज समेत प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे। 

यह भी पढ़ें:- शराब घोटाला केस में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और उनके बेटे को हाईकोर्ट से राहत, पढ़ें पूरी खबर

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले चरण को लेकर 19 अप्रैल को बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान का समय तय कर दिया गया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक बस्तर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में 19 अप्रैल को सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। वहीं बस्तर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसी तरह जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के 175 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक और 72 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। (Bhupesh Baghel Nomination)

दूसरे चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल 2024 को चुनाव होंगे। जारी अधिसूचना के मुतबिक राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्र मोहला-मानपुर विधानसभा में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। महासमुंद के सराईपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, राजिम, कुरूद और धमतरी विधानसभा में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में 9 मतदान केंद्रों के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाकी मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। (Bhupesh Baghel Nomination)
Back to top button
error: Content is protected !!